NEWS DESK, NATION EXPRESS, हरदोई
सुसाइड नोट लिखकर युवती ने दे दी जान, लिखा- मेरे साथ बलात्कार किया.. हर रोज धमकी दी
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव में हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया। उसमें लिखा था कि पुलिस गंदी, कुछ नहीं कर पाती।
- Advertisement -
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की युवक की रोज-रोज की धमकी से आहत युवती ने फंदे से लटक कर जान दे दी। कमरे में मिली डायरी में लिखे सुसाइड नोट में पुलिस को गंदा बताकर, कुछ काम नहीं करने की बात कही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती (19) का शव मंगलवार की सुबह कमरे में पंखे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना की रात भाई-पिता की दवा लेने लखनऊ गया था। वह बहन और भाभी के साथ घर में थी। सुबह छत से उतरकर नीचे पहुंची भाभी ने उसका शव कमरे में लटका देखा। भाभी ने घटना की सूचना भाई को दी। कुछ घंटे में घर पहुंचे भाई और पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 