Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मानसून सेशन में आक्रामक रहेगी बीजेपी: विरंची नारायण ने कहा सीएम के इस्तीफे की मांग के साथ झारखंड के इस्लामीकरण का सदन में होगा विरोध

0 372

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

शुक्रवार से शुरू होनेवाले jharkhand विधानसभा के मानसून सेशन में अपनी रणनीति बनाने के मकसद से बीजेपी के विधायक दल की बैठक आज शाम पार्टी कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के अलावे पार्टी के विधायक शामिल हुए।

बैठक के बाद पार्टी के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने बताया कि कल मानसून सत्र के पहले दिन ही भाजपा सदन के बाहर आक्रामक रहेगी। जिसप्रकार से कांग्रेस के नेता अधिरंजन चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबंध में आपत्तिजनक शब्द कहें हैं उसपर पार्टी कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग करेगी। विरंची नारायण ने कहा कि राज्य अराजकता के दौर से गुजर रहा। ईडी की कार्रवाई से जिस तरह से एक सीए से शुरू होकर मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि, सलाहकार तक पहुंच चुकी है ऐसे में मुख्यमंत्री को अब इस्तीफा देना चाहिये।

- Advertisement -

झारखण्ड  विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर बैठक करते बीजेपी विधायक - Dainik Bhaskar

उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के इस्लामीकरण का प्रबल विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में राज्य इस्लामीकरण हो रहा है। सरकार के इशारे पर हिंदी विद्यालयों में भी शुक्रवार की छुट्टी हो रही, प्रार्थना को विवादित बनाया जा रहा। राज्य में अकाल की भयावह स्थिति बन चुकी है। भाजपा राज्य को अविलंब अकाल क्षेत्र घोषित करने की आवाज बुलंद करेगी।

इसके अतिरिक्त गो तस्करों के द्वारा महिला दरोगा की हत्या राज्य की चौपट विधि व्यवस्था को उजागर कर रहा। भाजपा इसके खिलाफ भी सरकार को घेरेगी। राज्य में बालू की समस्या सहित राज्य सरकार की वादा खिलाफी को मुद्दा बनाते हुए सरकार को जवाब देने केलिय बाध्य करेगी। मुख्य सचेतक ने कहा कि सरकार यदि संतोषजनक उत्तर नही देती तो भाजपा के विधायक सदन को चलने नही देंगे।

Report By :- SHIVANI SHARMA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309