Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी रांची : बांग्ला स्कूल के पास कि करोड़ों की जमीन बनी पार्षद पति की हत्या की वजह

0 870

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड बनने के बाद रांची में जमीन की कीमत आसमान छू रही है और यही वजह है कि जमीन विवाद की वजह से आए दिन हत्याएं हो रही है कल रात वार्ड 17 की पार्षद शबाना खान के पति रिंकू की हत्या अपराधियों ने कर दी सूत्रों के अनुसार करोड़ों की जमीन की वजह से पार्षद पति की हत्या के घटना को अंजाम दिया गया आपको बताते चलें कि बांग्ला स्कूल के पास कि जमीन को लेकर हिंदी पीढ़ी के रहने वाले मुर्शीद के साथ मृतक रिंकू का कुछ विवाद चल रहा था मुर्शीद के पास मृतक रिंकू का लाखों रुपया बाकी था और कल सुबह भी पार्षद पति और मृतक के बीच पैसे को लेकर बातचीत हुई थी और रात में पार्षद पति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी

राजधानी रांची के वार्ड 17 के चर्चित चेहरा फिरोज उर्फ रिंकू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनपर 5 गोलियां चलाई गई, जिनमें से तीन उनके सीने के आस-पास लगी। खून से लथपथ रिंकू को पहले बरियातू रोड के आलम नर्सींग होम फिर वहां से मेडिका ले जाया गया।

- Advertisement -

कुछ देर के इलाज के बाद मेडिका अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मारे गए रिंकू की पत्नी शबाना वार्ड 17 की पार्षद है। रिंकू के बड़े भाई सलाऊदीन उर्फ संजु भी पार्षद रह चुके है।

रिंकू को हिंदपीडी थाना क्षेत्र के सेकंड स्ट्रीट में वंशी चौक के नजदीक गोली मारी गई। बाइक सवार दो शूटरों ने इसमें इस घटना को अंजाम दिया गया। रिंकू के मारे जानें की फैली खबर के बाद राजधानी में सनसनी फैल गई।

शहर के कई थानों को अलर्ट कर दिया गया। वहीं डीएसपी स्तर के कई अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया। मारे गए रिंकू के पिता का नाम स्वर्गीय हाजी असलम था। वहीं स्वर्गीय हाजी जुबैर भाई चाचा थे। इनका घर लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा, गुदड़ी में है।

रिंकू की मौत हो जाने की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रिंकू की हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। गठित पुलिस टीम हत्यारों को खोज निकालने में जुटी हुई है। अब तक के अनुसंधान में जो बाते सामने आई है, उसके अनुसार रिंकू अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से हिंदपीडी की ओर गए थे।

तभी वंशी चौक के पास उन्हें गोली दाग दी। पुलिस राजधानी में सक्रिय दो अपराधियों गिरोह के सरगना की गतिविधिओं की जानकारी जुटा रही थी।

अपराधियों ने मारी 5 गोली

जानकारी के मुताबिक बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने रिंकू खान को 5 गोली मारी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा रिंकू खान को आलम नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. रिंकू को किस वजह से गोली मारी गयी है, अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मालूम हो कि रिंकू के बड़े भाई मो सलाउद्दीन उर्फ संजू खान भी वार्ड पार्षद रह चुके हैं.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309