BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे शराब के नशे में धुत होकर अपने मरहूम चाचा नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर को ही नुसरत फतेह अली खान कह रहे हैं। इस वीडियो की वजह से राहत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
नशे में धुत राहत फतेह अली खान
ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में राहत अपने चाचा नुसरत के मैनेजर के कंधे पर हाथ रखकर बात करते दिख रहे हैं। फिर मैनेजर को गले लगाकर कहते हैं, ‘हम एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे। ये मेरी जान हैं नुसरत फतेह अली खान।
- Advertisement -
![]()
यूजर्स ने किया सिंगर को ट्रोल
सिंगर का इस तरह अपने चाचा का मजाक उड़ाना नेटिजन्स को पसंद नहीं आया है। लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। कुछ ने गुस्सा तो कुछ ने चिंता जताई है। कई लोग नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर पर प्यार दिखाने के लिए राहत की तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, इस पर अभी तक राहत का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
16 अगस्त को चाचा को दी थी श्रद्धांजलि
सिंगर ने 16 अगस्त को अपने चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की 24वीं डेथ एनिवर्सरी पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी थी। पोस्ट में राहत ने लिखा था, ‘आपने ताउम्र अनगिनत लोगों के दिल को छुआ और मरने के बाद भी आप अपने म्यूजिक और अपनी फैमिली लिगेसी में जिंदा हैं। आपकी कमी हमेशा खलेगी। उस्ताद नुसरत फतेह अली खान – 13 अक्टूबर, 1948 – 16 अगस्त, 1997।’
चाचा की याद में छलकते हैं राहत के आंसू
नुसरत फतेह अली खान पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर थे। उनका निधन 48 साल की उम्र में 16 अगस्त 1997 को कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि ओवर वेट होने की वजह से उनकी मौत हुई थी। कई मौकों पर राहत अपने चाचा को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं।
Report By :- RIYA TIWARI, BOLLYWOOD DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI