रांची पुलिस ने ज्वेलर्स के लिए बनाया नया नियम : जेवर दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों में लगाएं अलार्म और सीसीटीवी, चोरी के गहने न खरीदें दुकानदार
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
राजधानी रांची में स्थित ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर और पुख्ता बनाने के लिए रविवार को रांची एससपी ने जेवर दुकानदारों से गहन मंथन किया. जेवर दुकानदारों के साथ बैठकर रांची एसएसपी ने कारोबारी के लिए राजधानी में भय मुक्त वातावरण कैसे बनाया जाए, इसकी रणनीति तैयार की.
जेवर दुकानदारों ने दिए सुझाव
रविवार को रांची के सभी ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों के मालिक और प्रतिनिधियों के साथ रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में हाल के दिनों में जो घटनाएं घटी हैं, उसे लेकर भी चर्चा की गई. भविष्य में जेवर दुकानों में लूट की घटना को अपराधी अंजाम न दे पाए. इसे लेकर ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने सीनियर एसपी को कई सुझाव दिए.
वहीं दूसरी तरफ रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया जेवर दुकान को निशाना बनाने वाले अपराधियों की एक लिस्ट तैयार की गई है, जिन पर पूरी तरह से निगरानी रखी जा रही है. जेवर कारोबारी से भी यह कहा गया है कि वह किसी संदिग्ध व्यक्ति को अगर अपने प्रतिष्ठान के आसपास लगातार देख रहे हैं तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें.
सीसीटीवी और अलार्म जरूर लगाएं
- Advertisement -
)

जेवर दुकानदारों के साथ हुई मीटिंग में रांची के सीनियर एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चोरी के गहनों को लेकर भी बड़े ही स्पष्ट निर्देश दिए हैं. हाल के दिनों में एक दर्जन से ज्यादा जेवर दुकान में काम करने वाले या फिर जेवर दुकानदार चोरी के गहने खरीदने के आरोप में जेल भेजे गए हैं. जेवर दुकानदारों को एसएसपी ने साफ-साफ शब्दों में यह निर्देश दिया है कि वह किसी भी कीमत पर बिना उचित पहचान के कोई भी गहने नहीं खरीदें. गनहों की खरीद और बिक्री के लिए जो एसओपी बनाया गया है उसी के अनुसार इसकी खरीद बिक्री करें.
इसे अलावा एसएसपी ने दुकान मालिकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई गहना बेचने के लिए आए तो उसे भुगतान कैश में कभी न करें. बिक्री कर्ता को भुगतान के लिए बैंक चेक या फिर ऑनलाइन पेमेंट एप का इस्तेमाल करें, जिससे बिक्री कर्ता की जानकारी मिल सके. इन नियमों का उल्लंघन करने वाले जेवर कारोबारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI