Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

काम की बात : आज से 08 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल करने या गलती सुधरवाने के लिए कर सकते हैं आवेदन

0 405

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अगर आप भी अब तक वोटर आईडी में मौजूद गलतियों को नहीं ठीक करा सकें, तो निर्वाचन आयोग एक बेहतरीन मौका दे रहा है। इस दौरान 09 नवंबर 2022 से 08 दिसंबर 2022 तक आप इसमें जरूरी बदलाव करा सकते हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी जानकारी - Dainik Bhaskarकबतक ठीक करा सकते हैं
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने बताया कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 अंतर्गत दिनांक 09 नवंबर 2022 से मतदाता सूची प्रारुप का प्रकाशन किया जा रहा है। दावा और आपत्ति दाखिल करने की तिथि 09 नवंबर 2022 से 08 दिसंबर 2022 है, दावों और आपत्तियों का निपटारा 26 दिसंबर 2022 तक किया जायेगा जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2023 को किया जायेगा।

- Advertisement -

रांची में कितने वोटर्स
विशेष अभियान के तहत दिनांक 12,13,19 और 20 नवंबर 2022 को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र में विशेष अभियान दिवस को 10.00 बजे से लेकर शाम के 05:00 बजे तक उपस्थित रहकर भरे हुए दावा आपत्ति आवेदन पत्र स्वीकार करेंगे। इसके अलावा आप ECI की वेबसाइट और ऐप पर भी ऑनलाइन दर्ज करने में सहयोग प्रदान करेंगे। रांची जिला के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में कुल 2771 बूथ और 2327204 मतदाता हैं। इनमें 1190288 पुरुष, 1136850 महिला और 66 थर्ड जेंडर वोटर हैं, जबकि कुल पीडब्ल्यूडी वोटर 27639 हैं।

Kanpur's first-time voters excited to cast their vote! | Kanpur News -  Times of Indiaकैसे ठीक कर सकते हैं
इस दौरान वाले लोग जिनकी उम्र 01।01।2023 को जो 18 साल के हो जायेंगे वो भी प्रपत्र -6 में आवदेन भरकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के दौरान मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा प्रपत्र 6 मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु, प्रपत्र-7 मतदाता सूची में सम्मिलित, मृत, स्थानान्तरित, दोबारा प्रविष्टि, योग्यता नहीं रखने वाले मतदाताओं का नाम हटाने हेतु, प्रपत्र-8 मतदाता सूची में गलत नाम, उम्र संबंधी का नाम, फोटो, पता आदि के सुधार हेतु एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र पर स्थानान्तरित करने हेतु भरा जा सकता है।

कहां करे आवेदन
सभी प्रपत्र निःशुल्क, बीएलओ संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी या निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, राँची के कार्यालय से लिये जा सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किये जा सकते हैं।

Report By :- PALAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309