Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राशन कार्ड पर दत्ता’ की जगह लिखा ‘कुत्ता’ तो भड़का शख्स : अधिकारी के सामने लगा भौंकने, भौंक-भौंक कर कराया बदलाव

0 399

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पश्चिम बंगाल

सरकारी डॉक्यूमेंट में नाम के साथ कभी-कभी कुछ गड़बड़ी हो जाती है, लेकिन पश्चिम बंगाल के एक शख्स के साथ ऐसी गफलत हुई जिसे जानकर आप अपना सिर पकड़ने को मजबूर हो जाएंगे. एक अक्षर की गलती से उसने नाम के अर्थ का अनर्थ हो गया. राशन कार्ड में हुई इस गलती से ये शख्स इतना नाराज हो गया कि अधिकारी के सामने ही भौंकने लगा. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स हाथ में कागज लिए अधिकारी की गाड़ी के साथ भागता नजर आ रहा है. वह अधिकारी को देखता है, भौंकता है और फिर उन्हें कागज दिखाता है. इस शख्स की हरकत देख आस-पास के लोग भी हैरान रह गए.

- Advertisement -

Viral Video: राशन कार्ड में सरनेम 'दत्ता' की जगह 'कुत्ता' लिखा देख भड़का  शख्स, अधिकारी के सामने लगा 'भौंकने' - Republic Bharatनाम में हुई बड़ी गलती
जानकारी के मुताबिक, राशन कार्ड में इस शख्स का नाम गलत छपकर आ गया. श्रीकांत कुमार ‘दत्ता’ की जगह ‘कुत्ता’ हो गया था. कई बार उसने नाम ठीक करवाने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. इस बात पर ये शख्स भड़क गया. वह हाथ में कागज लिए अधिकारी के गाड़ी के पास आकर भौंकने लगा.

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए मजेदार कमेंट
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर VIRUAL हो रहा है. वीडियो पर यूजर्स कई कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इस शख्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे अधिकारियों की गलती मान रहे हैं.

Report By :- MITTALI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पश्चिम बंगाल

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309