Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चूहे का बेरहमी से कत्ल: पूंछ में रस्सी बांधकर नाले में डूबो-डूबोकर मारा, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

0 696

NEWS DESK, NATION EXPRESS, बदायूं

सलाम! चूहे की हत्या से आहत शख्स ने केस दर्ज कराया, पोस्टमार्टम तक करवा दिया

 

चूहे को डुबोकर मारने वाले के खिलाफ चलेगा केस.

बदायूं में चूहे का बेरहमी से कत्ल करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं। जिसमें पुलिस ने कातिल युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। इसके साथ ही पुलिस अब चूहे का पोस्टमार्टम भी कराएगी। पुलिस ने बदायूं के युवक पर यह कार्रवाई पशु प्रेमी की शिकायत पर की हैं। जिसके बाद से क्षेत्र में खलबली मची हुई हैं।

- Advertisement -

चूहे तो हर घर में होते हैं। आम तौर पर लोग चूहे को पिंजरे में बंद कर घर के बाहर छोड़ देते हैं। लेकिन शहर के एक युवक ने चूहे को यातनाएं देकर मार डाला। दरअसल युवक ने चूहे की पूंछ को पत्थर से बांध कर बार-बार उसे नाले में डुबा रहा था।वहां से गुजर रहे पशु प्रेमी ने ऐसा करते देख टोका तो उसने चूहे को पत्थर समेत नाले में फेंक दिया।

Rat murder postmortemपशु प्रेमी ने नाले में उतर कर चूहे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पशु प्रेमी ने आरोपित से नाराजगी जताई तो वह उसे भिड़ गया। पशु प्रेमी ने कोतवाली पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई तो पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने ले आई। अब चूहे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

दरअसल मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पनवड़िया का है। शहर के मुहल्ला कल्याणनगर निवासी पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर वह पनवड़िया बिजली घर के पास से गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि एक युवक कुछ बच्चों के साथ नाले की पटिया पर बैठा कुछ कर रहा है। ध्यान से देखने पर पाया कि वह एक चूहे की पूछ पत्थर से बांधे हुए है और उसे बार बार नाले में डुबो रहा है।

यह देख वह उसके पास गए और ऐसा करने से मना किया। इस पर उस युवक ने पत्थर सहित चूहे को नाले में फेंक दिया। इस पर विकेंद्र ने नाराजगी जताते हुए उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम मनोज कुमार बताया। चूहे को नाली से निकालने को कहा तो वह लड़ने पर अमादा हो गया। इस पर विकेंद्र खुद नाले में उतरे और चूहे को बाहर निकाला। लेकिन बाहर रखने के कुछ देर बाद ही चूहे ने दम तोड़ दिया।

पानी में डूबकर मरा चूहा, पुलिस में मामला दर्ज, मौत के कारणों का पता चलेगा  पीएम – News India Live,Times Now Liveविकेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पनवड़िया निवासी मनोज कुमार के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की। इसके साथ ही आराेपित को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने चूहे को पोस्टमार्टम के लिए आइवीआरआइ बरेली भेजा है। इस संंबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है, आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Report By :- HIMANI PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, बदायूं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309