Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रांची मेन रोड हिंसा की मांगी जांच रिपोर्ट

0 360

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राज्यपाल रमेश बैस ने सरकार से त्रिकूट पहाड़ी, देवघर में हुए रोप-वे हादसे और रांची के मेन रोड में हुई हिंसा से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भी लिखा है. राज्य में पिछले दिनों घटित इन दो विशेष घटनाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने उल्लेख किया है कि 10.04.2022 को देवघर जिला में त्रिकूट पहाड़ी पर रोप-वे की दुर्घटना हुई थी. दुर्घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा 19.04.2022 को एक समिति गठित की गयी थी.

144 removed from 6 police stations including main road in Ranchi life  started returning on track | रांची : मेन रोड सहित 6 थाने से हटा 144, जिंदगी  लौटने लगी पटरी पर | Hindi News, Jharkhandसमिति को 2 माह में जांच प्रतिवेदन समर्पित करना था. इसी प्रकार रांची शहर में 10 जून, 2022 को सांप्रदायिक हिंसा एवं पुलिस फायरिंग की गंभीर घटना घटित हुई. घटना की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा वरीय पदाधिकारियों की एक समिति का गठन किया गया था जिसे 2 माह में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था. इन दोनों घटनाओं के संबंध में अभी तक संबंधित जांच समितियों द्वारा कोई जांच प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत नहीं किया गया है. राज भवन द्वारा मुख्य सचिव से इस विषय पर जानकारी मांगी गई थी, जिसके जबाव में मात्र देवघर रोप-वे दुर्घटना से संबंधित एक अपूर्ण प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है जिसमें उक्त दुर्घटनाओं के कारणों की तकनीकी जांच लंबित होने का उल्लेख है. अखबारों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार रांची सांप्रदायिक घटना की जांच के लिए गठित समिति द्वारा जांच की कार्रवाई काफी पूर्व से ही बंद कर दी गयी है.

- Advertisement -

Strings of Ranchi violence linked to Uttar Pradesh police found an UP  number Bike | Ranchi Violence: तो क्या बाइक पर उत्तर प्रदेश से झारखंड तक  आया उपद्रव? रांची हिंसा में मिला

राज्यपाल के मुताबिक यह यह आश्चर्यजनक है कि ऐसी महत्वपूर्ण घटनाओं की जांच में राज्य सरकार के स्तर से कोई अनुश्रवण नहीं किया गया है. इस कारण इन घटनाओं की जबावदेही तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपाय नहीं किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं की जांच अतिशीघ्र पूर्ण कराते हुए दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाये. साथ ही जांच प्रतिवेदन से तथा कार्रवाई के फलाफल से उन्हें अवगत कराया जाये.

Report By :- SHIVANI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCH

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309