Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खादगढ़ा बस स्टैंड में रांची पुलिस ने की छापेमारी : महारानी बस से दो किलो 800 ग्राम अफीम जब्त

0 388

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

नशे के खिलाफ रांची पुलिस लगातार अपने इलाके में कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में रविवार को एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना पर सिटी डीएसपी के नेतृत्व में लोअर बाजार पुलिस टीम ने महारानी बस में छापेमारी कर अफीम तस्कर को पकड़ा है. यह कार्रवाई खादगढ़ा बस स्टैंड में हुई है. गिरफ्तार तस्कर बार्गिन मुंडा खूंटी जिला का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने 2 किलो 800 ग्राम अफीम जब्त किया है. लोअर बाजार पुलिस ने अफीम तस्कर को कब्जे में लेकर थाना पहुंची है.

सड़क मार्ग से तस्कर खपा रहे है दूसरे राज्यों में अफीम
गिरफ्तार तस्कर बार्गिन मुंडा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि झारखंड से सड़क मार्ग के जरिये बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य बड़े राज्यों में अफीम की तस्करी हो रही है. अब तक कई बार अफीम की खेप को झारखंड से लेकर दूसरे राज्यों में खपाया जा चुका है. पूछताछ में गिरोह के बाकी सदस्यों के नाम का भी खुलासा किया है. पुलिस सभी के नाम का भी सत्यापन करने में जुटी है.

- Advertisement -

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309