Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Bad News 😥| अग्निवीर छुटी पर घर आया हथियार खरीद बनाया अपना गैंग और बन गया लुटेरा, SSP ने प्रेस कांफ्रेंस में किया बड़ा खुलासा

0 378

CRIME DESK, NATION EXPRESS, मोहाली

SSP गर्ग ने कहा कि इश्मीत ने खुलासा किया कि वह छुट्टी के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर से अवैध हथियार लाया था। गिरोह का तरीका ऐप के माध्यम से टैक्सियों को बुक करना और फिर बंदूक की नोक पर वाहनों को चुराना था।

हाइलाइट्स

  • 2 महीने की छुट्टी पर घर आया था अग्निवीर
  • छुट्टी खत्म होने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटा
  • अग्निवीर ने बनाया अपना गैंग, शुरू की लूट

- Advertisement -

पंजाब के मोहाली में पुलिस ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लूटेरों में गिरोह का सरगना भी शामिल है। इस गिरोह को चलाने वाला इश्मीत सिंह अग्निवीर है। इश्मीत सिंह दो महीने पहले बंगाल में अपनी तैनाती से पंजाब स्थित अपने घर लौटा था। इसके बाद उसने अपराध का रास्ता अपना लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी के वाहन और हथियार बरामद किए हैं।


ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Agniveer turns Robber | छुट्टी पर घर आया अग्रिनीवीर कैसे बन गया डकैत? जानें  पूरी कहानी | Agnipath

मोहाली के एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि इश्मीत उर्फ ईशु ने अपने भाई प्रभप्रीत सिंह और दोस्त बलकरण सिंह के साथ मिलकर लूटपाट और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस को इस गैंग के बारे में सूचना मिली थी कि वे हथियारों के बल पर वाहन लूटते हैं और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका इस्तेमाल करते हैं या बेच देते हैं। इस सूचना के आधार पर मोहाली के सदर कुराली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि तीनों आरोपी पिछले दो महीने से बलोंगी में किराए के कमरे में रह रहे थे। एसएसपी ने कहा कि हम अग्निवीर, उसकी भर्ती और उसके पिछले इतिहास के बारे में तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं कि क्या वह पहले भी ऐसी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल था या नहीं।

अग्निवीर कानपुर से खरीद कर लाया था हथियार

छुट्टियों में घर आया अग्निवीर गाड़ियों की स्नैचिंग में पकड़ा गया, गनपॉइंट  पर कैब ड्राइवर्स से करता था लूटपाट - Agniveer caught snatching vehicles in  punjab used to ...

पूछताछ के दौरान, इश्मीत ने खुलासा किया कि उसने छुट्टी के दौरान उत्तर प्रदेश के कानपुर से अवैध हथियार खरीदे थे। गिरोह ऐप के जरिए टैक्सियां बुक करता था और फिर हथियारों के बल पर वाहन लूट लेता था। 20 जुलाई की रात को उन्होंने चप्पड़चिड़ी के पास एक टैक्सी रोकी। चालक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और वाहन चुरा ले गए। विरोध करने पर उन्होंने ड्राइवर पर देसी पिस्तौल से गोली भी चलाई। इस मामले में बलोंगी थाने में केस दर्ज किया गया है।

Report By :- SUPRIYA SINGH, CRIME REPORTER, NATION EXPRESS, मोहाली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309