बीच शहर AXIS BANK से दिनहाड़े 90 लाख की भीषण डकैती : 6 हथियारबंद अपराधियों ने बंदूक की नोक पर घटना को दिया अंजाम
CRIME DESK, NATION EXPRESS, अररिया (बिहार)
बिहार के अररिया में दिनदहाड़े बैंक में लूट हुई है।यहां हथियार के साथ पहुंचे 6 बदमाशों ने बैंक से 90 लाख रुपए की लूट की है। घटना शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक की है। बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहां हथियार के दम पर वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान बदमाशों ने विरोध करने पर तीन राउंड फायरिंग भी की है।हालाकि किसी को गोली नहीं लगी है सभी लोग सुरक्षित है।लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को लूट के बारे में सूचना दी इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कमरे में बंद लोगों को बाहर निकाला। बीच शहर हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
![]()
- Advertisement -
बंदूक की नोक पर लूट को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि लुटेरों ने बंदूक की नोक पर बैंक में कस्टमर्स को बंधक बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया. इतना ही नहीं उन्होंने डराने के लिए फायरिंग भी की। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है।बड़ी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां से भीड़ को हटाया।
जिले में अपराधियों का बढ़ा मनोबलः बता दें कि बैंक से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का आवास है और उसके करीब में ही एसडीओ का आवास है. ऐसे में इस तरह की घटना को दिन के समय अंजाम देना अपराधियों के बढ़े हुए मनोबल को दिखाता है, जिन्होंने शहर के व्यस्तम चौराहे के करीब बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया और चलते बने.
“एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक की शाखा
में लूटपाट हुई है. ब्रांच मैनेजर और कर्मचारियों से बातचीत कर मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. अपराधियों को चिह्नित कर जल्द उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी”- अशोक कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, अररिया
Report By :- AAKANSHA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, अररिया (बिहार)