Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नशीली चाय पीकर सो जाता था परिवार, फिर देवर-भाभी लड़ाते थे इश्क ! भाभी से ‘इश्क’ के चक्कर में बड़े भाई को धारदार हथियार से काट डाला

0 352

CRIME DESK, NATION EXPRESS, मेरठ 

https://youtu.be/J18TqVvM4XI?feature=shared

उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने पिछले दिनों हुए आदिल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी का अवैध संबंध था। मृतक की पत्नी का अपने देवर के संग अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दोनों ने मिलकर आदिल को मारने की योजना बनाई। पहले पति और परिवार के बाकी सदस्यों को नशीली चाय पिलाई और फिर आदिल को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पत्नी फरार है, जबकि पुलिस ने हत्यारोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

- Advertisement -

शादी के एक साल बाद देवर से प्रेम संबंध

नानू गांव में हुए आदिल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पत्नी ने देवर के साथ  मिलकर की थी हत्या

यह पूरा मामला सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव का है। रशीद के बड़े बेटे आदिल को उसकी मौसी ने गोद लिया था। वह भुमिया पुल स्थित अपने घर में रहता था। वह कभी-कभी अपने गांव नानू आया-जाया करता था। लगभग साढ़े तीन साल पहले आदिल की शादी मुजफ्फरनगर की रहने वाली गजाला से हुआ। दोनों शहर में साथ रहने लगे थे। शादी के करीब एक साल बाद ही गजाला का अपने देवर गुलफाम से प्रेम संबंध हो गया।

पहले ही खरीद लेती थी नशीली गोलियां 

मेरठ : देवर-भाभी में लव अफेयर, बात लीक हुई तो उठाया खौफनाक कदम, छोटे ने  बड़े भाई को काट डाला - Time 24 News

आदिल जब नानू गांव जाता था, तो गजाला नशीली गोलियां पहले ही खरीद लेती थी और वहां जाने के बाद चाय में मिलाकर सभी को पिला देती थी। नशीली चाय पीने की वजह से सभी सो जाते थे। इसके बाद गुलफाम और गजाला साथ रहते थे। ये सब काफी दिनों तक चलता रहा, लेकिन एक दिन आदिल को इसके बारे में पता चला गया। उसने अपने भाई गुलफाम और पत्नी से इसका विरोध किया। 

देवर के साथ पति की हत्या की योजना बनाई

देवर से इश्क लड़ाते-लड़ाते भाभी हो गई प्रेग्नेंट, फिर दोनों ने पति के सामने  कर दिया ये कांड... - Lalluramपुलिस के मुताबिक, गजाला ने गुलफाम के साथ आदिल की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद शादी करने की बात कही। गजाला ने अपने पति आदिल और परिवार के सदस्यों को नशीली चाय पिलाकर धारदार हथियार से आदिल को मौत के घाट उतार दिया। जब इसके बावजूद उसमें जान बाकी रही तो गुलफाम ने अपने बड़े भाई आदिल को धारदार हथियार से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, जबकि गजाला की तलाश जारी है।

Report By :- SANJANA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, मेरठ 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309