NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के आह्वान नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जामा मस्जिद कुरैशी मोहल्ला कांटा टोली रांची में जूमा नमाज के बाद सैकड़ों लोगों ने अभियान को समर्थन देते हुए पद यात्रा करते हुए कांटा टोली क्षेत्र के कुरैशी मोहल्ला इदरीश कलोनी,गढ़ा टोली मे लोगों को जागरूक होने और नशा का सेवन रोकने का हाथ जोड़कर समर्थन मांगा !
अभियान के तहत नशा से होने वाले नुकसानो की जानकारी के लिए पर्ची भी बांटे गए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा नशा के कारण छोटे-छोटे बच्चों का भविष्य अंधकार के तरफ जा रहा है।कितने ही घर परिवार बर्बाद हो गया है।इस लिए इस गंदगी को समाज से हटाने का जिम्मेवारी हम सबो का है।जामा मस्जिद कुरैशी मोहल्ला में जुम्मा के कुदबा में इमाम बरकाती ने नशा के खिलाफ जोरदार बयान किया उन्होंने कहा इस्लाम ने शराब को हराम करार दिया है और आज कि बिगड़ती समाज कि हालात में सुधार लाने का अच्छा अभिनय है ये। प्रदेश मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने बताया अभियान को और व्यापक रूप से रांची के अलग-अलग क्षेत्रों और मोहल्लो में लगातार चलाया जाएगा। अभियान में मुख्य रूप से गुलाम जावेद, साजिद खान, गुलाम गौस कुरैशी, पन्नू खान, राजू खान, बबलू कुरैशी बारीक कुरैशी सज्जाद कुरैशी हाजी मिनहाज मोहम्मद परवेज उर्फ गुन्नू रउफ अंसारी, फरहाद कुरैशी, सद्दाम कुरैशी,खलील कुरैशी सोनू कुरैशी, शहनवाज कुरैशी, मोहसिन कुरैशी, गुड्डू कुरैशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।
- Advertisement -
Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI