Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सड़क पर युवतियों की अवैध वसूली… पैसे नहीं देने पर कर रही हैं बदतमीजी

0 365

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI (धनबाद)

सिंदरी थाना क्षेत्र के डोमगढ़ हटिया और गौशाला ओपी क्षेत्र के चासनाला पुल के समीप शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक युवतियों द्वारा सड़क पर वाहनों को रोककर अवैध रूप से पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। ये युवतियां स्वयं को सामाजिक संगठन से जुड़ा हुआ बताकर ह्यूमन रिप्रेजेंटेशन नामक कागज दिखा रही थीं और वाहन चालकों से 50 रुपये या उससे अधिक की जबरन मांग कर रही थीं। गवाहों के अनुसार, पैसे नहीं देने पर युवतियां बदतमीजी पर उतर आती थीं और वाहन चालकों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही थीं। यह पूरा घटनाक्रम लगभग एक घंटे तक चला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सिंदरी थाना और गौशाला ओपी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवतियों का झुंड ऑटो पकड़कर फरार हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सभी युवतियां बेहतर पोशाक में थीं जिससे उनकी पहचान आम लोगों से अलग दिख रही थी।

- Advertisement -

सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Report By :- RITU SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, (धनबाद)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309