Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

5 दरिंदों की दरिंदगी से पूरा देश हैरान : गाड़ी में लाश लटके होने के बावजूद यू टर्न लेकर दौड़ाई कार, हड्डियां चकनाचूर हो गईं, शरीर में खून का एक कतरा भी न बचा, मां बोली- उसने तो इतने कपड़े पहने थे, फिर तन पर क्यों कुछ नहीं था?

0 877

CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

ऐसी मौत, जिसने झकझोर कर रख दिया,

देश की राजधानी दिल्ली में सुल्तानपुरी से लेकर कंझावला तक कार से 13 किलोमीटर तक  युवती के घसीटे जाने के मामले में पीड़ित मां का बयान सामने आया है। मृतका की मां बेटी की मौत से बेसुध हो गईं हैं। वह रह-रहकर बेहोश हो रही है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिरी बार रात 9.00 बजे बेटी से बात हुई थी।

- Advertisement -

Delhi Accident Caseमां ने कहा कि मैंने उससे रात 9.00 बजे बात की थी तब उसने कहा था कि वह सुबह करीब तीन-चार बजे तक घर आ जाएगी। पीड़ित मां का कहना है कि उनकी बेटी शादियों में इवेंट प्लानर का काम करती थी। वह परिवार की अकेली कमाने वाली सदस्य थी।

पीड़िता का कहना है कि उसे रविवार सुबह पुलिस ने फोन कर दुर्घटना के बारे में बताया। मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार करने को कहा गया। जब मेरा भाई पुलिस स्टेशन पहुंचा तो उसे मेरी बेटी की मौत के बारे में बताया गया। तब यह बात मेरे भाई ने मुझे बताई।

रो-रोकर पूरा वाकया बताने वाली पीड़िता ने कहा कि मेरी बेटी ही परिवार में अकेली कमाने वाली थी। जब वह घर से निकली तो उसने कई कपड़े पहन रखे थे, लेकिन उसके शव पर कपड़े का एक टुकड़ा भी नहीं मिला। पीड़िता ने सवाल किया कि आखिर यह कैसी दुर्घटना थी जिसमें मेरी बच्ची का ये हाल हो गया।

यह है पूरा मामला

सुल्तानपुरी में  युवती को 13 किलोमीटर तक घसीटने के मामले में इंसानियत भी शर्मसार हो गई। शराब के नशे में धुत आरोपी युवक कार से युवती को घसीटते हुए सुल्तानपुरी से जोंटी गांव, कंझावला तक ले गए। अगले बंपर और पहियों के बीच युवती फंस गई थी। कार में फंसा हुआ शव जब सड़क पर गिरा तो युवक फरार हो गए। रविवार तड़के 4:11 बजे राहगीरों ने सड़क पर युवती का शव देखकर पुलिस को खबर दी।

मृतक का फाइल फोटोमौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवती का शव देखा तो दिल दहल गया। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पिछला हिस्सा सड़क की रगड़ लगने से जलकर गायब हो चुका था। शरीर में खून की एक भी बूंद नहीं बची थी। मामले की जांच कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने जीवन में इतना भयानक हादसा कभी नहीं देखा। आरोपी नए साल की पार्टी करने के लिए मुरथल गए थे। आरोपी वापस ग्रे कलर की कार से मंगोलपुरी लौट रहे थे।

पुलिस ने बरामद की कारसुल्तानपुरी में स्कूटी सवार बीस साल की युवती कार की चपेट में आ गई। इसके बाद आरोपी कार से युवती को करीब 10 किलोमीटर तक घसीटकर ले गए। करीब 3:24 बजे सुल्तानपुरी थाना पुलिस को कार में बांधकर युवती को घसीटने की खबर मिली थी। गश्त पर मौजूद एसएचओ मौके पर पहुंचे तो युवती की स्कूटी सुल्तानपुरी में मिल गई। अभी जांच चल ही रही थी कि 4:11 बजे रोहिणी के कंझावला में युवती को कार से घसीटने की कॉल मिली। बाहरी जिला पुलिस भी जोंटी गांव पहुंच गई। यहा युवती का शव बरामद हो गया।

kanjhawala girl accidentशरीर की शायद ही कोई ऐसी हड्डी बची हो जो न टूटी हो। एक पैर भी गायब था। दूसरा पैर पूरी तरह टूटकर घूम चुका था। पीठ में रगड़ लगने से शरीर में गड्ढा हो गया था। पीछे की ओर से शरीर के अंदरूनी अंग भी गायब थे। माना जा रहा है कि युवती के शव और उसके कपड़ों के हिस्से सुल्तानपुरी से जोंटी गांव तक फैल गए। पुलिस की एक टीम रविवार को सुल्तानपुरी से घटनास्थल तक जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने इस दूरी के दौरान मौके से अवशेष जुटाए। आरोपियों की कार का मैकेनिकल निरीक्षण करवाने की तैयारी की जा रही है।

Report By :- ANUJA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309