Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दगाबाज़ दामाद ! शादी से पहले जीजा नाबालिग साली को लेकर हुआ फरार, बड़ी बहन से हो चुकी थी इंगेजमेंट

0 748

NEWS DESK, NATION EXPRESS, फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर में शादी से पहले जीजा नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। जब काफी दिन बाद घर नहीं लौटे दोनों तो लड़की की मां ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

जैसे ही शादीयों का सीजन शुरू होता है वैसे ही दोनो पक्षों में विवाद के मामले सामने आने लगते है. कभी दहेज को लेकर तो कभी ये की लड़का और लड़की के बीच अनबन हो गई. लेकिन यूपी के फतेहपुर से जो मामला सामने आया है उसने सभी के होश उड़ा दिए हैं. दरअसल एक युवक की शादी बड़ी बेटी के साथ तय हुई थी पर दूल्हे को मुहब्बत उसकी छोटी बहन से हो गई और शादी से पहले ही वो उसे ले भागा. यहां तक की बड़ी बेटी की उस लड़के के साथ बरीक्षा और इन्गेजमेंट की रश्म भी पूरी हो गई थी.  

- Advertisement -

Jija Sali Love: साली और जीजा के इश्क में रोड़ा बनने लगा छोटा साढू, दोनों ने

शादी की तैयरारियां के बीच

आपको बता दें कि जिस लड़के से बड़ी बहन की शादी हो रही थी, उसका दिल उसी लड़की की छोटी बहन पर आ गया जो कि अभी नाबालिग है. घर में एक तरफ शादी की तैयरारियां चल रही थी, तो वही दूसरी तरफ दूल्हा अपनी ही साली के साथ इश्क फरमा रहा था. इसकी किसी को कानो कान खबर नहीं थी. बढ़ते बढ़ते बात इतनी बढ़ गई की अचानक एक दिन जीजा अपनी साली को भगाकर ले गया. परिजनों ने तलाश की, हकीकत का पता चलते ही माथा पकड़ लिया. उन्होंने युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Husband madly in love with nurse made relationship in front of wife

15 वर्षीय साली से बढ़ गई नजदीकियां

सदर कोतवाली नई बस्ती आबूनगर निवासी जय विजय की शादी शहर के एक मोहल्ले में तय हुई थी. दोनों परिवारों ने हंसी खुशी शादी के पहले की रश्में पूरी कराई थी. शादी की तिथि दो माह बाद तय थी. इस बीच युवक का अपने होने वाले ससुराल में आना जाना शुरू हुआ। इसी दौरान उसकी 15 वर्षीय साली से नजदीकियां बढ़ गई. परिजनों को मामले की भनक लगती, उसके पहले ही युवक 18 नवंबर को शहर के एक कालेज में पढने गई साली के लेकर फरार हो गया.बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, सफलता नहीं मिलने पर युवक के घर पहुंचे, तभी पता चला कि युवक भी 18 नवंबर से घर के लापता है. किशोरी की मां ने आशंका जताते हुए युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

brother-in-law took away the younger sister after the engagement with elder in fatehpur

कॉलेज जाते समय रास्ते से हुई गायब

महिला की 15 वर्षीय छोटी बेटी शहर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि बीते 18 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे बेटी घर से पैदल स्कूल के लिए निकली थी। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजन कॉलेज पहुंचे तो पता चला की छात्रा विद्यालय ही नहीं आई। इस पर महिला अपने होने वाले दामाद जय विजय के घर पहुंचकर बेटी के बारे में जानकारी ली।Shaadi18 नवंबर से आरोपी युवक भी है लापता

इस दौरान जय विजय के परिजनों ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह से ही युवक भी गायब है। इस पर महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका पर जय विजय के खिलाफ बेटी को बहला फुसला कर भाग ले जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को स्थानीय थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Report By :- MEENAKSHI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, फतेहपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309