मुस्लिम बुजुर्ग की बियर की बोतल से पिटाई : टूटे शीशे से दाढ़ी काटकर ज़िंदा जलाने की भी कोशिश, जबरदस्ती लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे
NEWS DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक
Muslim Man’s Beard Cut Off With Broken Glass, Forced To Chant ‘Jai Shri Ram’ In Karnataka
Assault with Muslim elderly : कर्नाटक के एक इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक बुजुर्ग मुसलमान के साथ शर्मनाक हरकत की गई. कथित तौर पर पहले मुसलमान की दाढ़ी काटी गई और फिर उसे जय श्री राम का नारा लगाने पर मजबूर किया गया. मारपीट करने वालों ने बुजुर्ग को गालियां दी और बियर की बोतल से पिटाई की. बुजुर्ग ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज की. इस मामले में अब जांच की जा रही है.
- Advertisement -
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला कर्नाटक के कोप्पल का है. जहां 62 वर्षीय मुस्लिम बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई है. बुजुर्ग का कहना है कि वह 25 नवंबर को बस स्टैंड के पास खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान अचानक उनके पास भाई सवार दो अज्ञात लड़के पहुंचे और लिफ्ट देने की बात करने लगे. जब वह बाइक पर बैठ गए तो उन्हें दोनों लड़के करीब दो किलोमीटर दूर ले गए.
![]()
लड़कों ने बुजुर्ग मुस्लिम के साथ की बदतमीजी
बुजुर्ग का आरोप है कि वहां पर दोनों लड़कों ने उनके साथ गाली-गलौज की. इसके साथ ही बियर की बोतल से जमकर पिटाई भी की. इतना ही नहीं बल्कि लड़कों ने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी. बुजुर्ग ने बताया कि वह इस दौरान बार-बार बताते रहे कि वह दृष्टिहीन है लेकिन उसके बावजूद भी लड़कों ने उन पर तरस नहीं खाई और जमकर पीटते रहे.

लड़कों ने काटी बुजुर्ग की दाढ़ी
बुजुर्ग ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि दोनों लड़कों ने जबरदस्ती उनकी दाढ़ी काट दी और ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर करने लगे. बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि दाढ़ी काटने के बाद उन्हें जलाने की भी कोशिश की गई. इसके बाद आरोपियों ने एक बड़ा पत्थर फेंककर उन्हें मारने की भी कोशिश की. उन्होंने कहा कि इस दौरान वहां चिल्लाने लगे तो वहां मौजूद एक चरवाहे ने उनकी जान बचाई. बुजुर्ग ने इस मामले में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Report By :- SOFIA KHAN, NEWS DESK, NATION EXPRESS, कर्नाटक