Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अग्रवाल सभा और ग्रामीण SP नौशाद आलम की तरफ से तिलकुट, गुड़ चूड़ा एवं खिचड़ी का किया वितरण

0 339

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

अग्रवाल सभा रांची के द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर सेवा प्रकल्प कार्य के तहत आंचल शिशु आश्रम, गुरुनानक स्वास्थ्य केंद्र, बरियातू एवं जगन्नाथपुर मंदिर के समीप बिरसा शिक्षा निकेतन मे लगभग 500 लोगों के बीच तिलकुट, गुड़ चूड़ा एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया ने कहा कि मकर संक्रांति हमारे समाज को अनाज से जोड़ता है अन्न से मन का अटूट संबंध होता है और मन को अन्न से जोड़ने में यह उत्सव उत्प्रेरक का काम करता है तिल के स्नेह और गुड़ के मिठास के साथ चूड़ा का मिलन समग्र समाज को जोड़ने और रिश्तो में मिठास भरने का कार्य करता है मकर संक्रांति तन मन धन के मिलन का पर्व है। उपस्थित लोगो ने इस पर्व का खूब आनंद लिया।

कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल सभा के मंत्री मनोज चौधरी ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन सेवा समिति के संयोजक रामाशंकर बगड़िया ने किया। उक्त जानकारी देते हुए‍ अग्रवाल सभा के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर सुरेश चौधरी, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, रामाशंकर बगड़िया, आकाश अग्रवाल, उमा बगड़िया, मीनू हरनाटका, किरण अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, पांडे जी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -

मकर सक्रांति के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के द्वारा अपने आवास पर चूड़ा, दही, तिलकुट के साथ आलू दम की सब्जी का आयोजन किया गया। जिसमें वरिय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात/ग्रामीण एवं पुलिस केंद्र के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ पत्रकार एवं आम जन शामिल हुए। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा इस अवसर पर कुछ लोगों को साॅल एवं कम्बल का वितरण किया गया।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309