Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हाईवे पर चाकू की नोंक पर कॉलेज छात्रा के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप : आरोपियों ने चाकू की नोक पर धमकाया, नहीं मानी तो बोले- ‘दफना देंगे’

0 423

CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

तमिलनाडु के कांचीपुरम में  एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. बेंगलुरु-पुदुचेरी हाईवे पर एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया. एक रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित अपने एक दोस्त के साथ गुरुवार रात करीब 7 बचे एक प्राइवेट स्कूल की प्रॉपर्टी के पास बात कर रहे थी. इसी दौरान 5 लोगों का गैंग वहां आ गया. आरोपियों ने पहले चाकू की नोंक पर पीड़िता के दोस्त को धमकी दी. फिर आरोपियों ने पीड़िता के साथ ज्यादती की.

बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने और दफनाने की भी धमकी की. किसी तरह मौका पाकर पीड़िता और उसका दोस्त आरोपियों के चंगुल से निकले और अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचे. इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

चेन्नई के पास कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार, 5 गिरफ्तार | College student  gang-raped near Chennai; 5 arrestedजानकारी के मुताबिक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वारदात की जगह रोशनी काफी कम थी. इस वजह से उसने किसी का चेहरा ठीक से नहीं देखा. बस उसने एक आरोपी को विमल नाम से दूसरे को पुकारते हुए सुना. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की.

जांच के बाद पुलिस ने विपाडू गांव से विमल नाम के आरोपी को खोज निकाला. पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश कर रहा था. इस आरोपी के जरिए पुलिस ने बाकि के 4 आरोपियों को खोज निकाला. फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Reporter By :- ANUJA AWASTHI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, नई दिल्ली

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309