Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में रफ्तार का कहर ! कार की टक्कर से सिविल कोर्ट के पेशकार और शिक्षक समेत 3 की मौत

0 526

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में एक सड़क दुर्घटना में सिविल कोर्ट के पेशकार और शिक्षक समेत तीन लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना नामकुम इलाके में हुई। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी सवार और एक पैदल यात्री को कुचल दिया। इसके बाद कार भी नियंत्रण खो बैठी और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है।

- Advertisement -

रांची में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार और पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचला,  हादसे में पेशकार और शिक्षक समेत 3 की मौत - ranchi speeding car kills 3  court clerkदेर रात घर नहीं पहुंचने पर शुरू हुई तलाश

सोम सिन्हा के परिवार वालों ने बताया कि रात 10 बजकर 12 मिनट पर उनकी सोम सिन्हा से बात हुई थी। उस समय वो पैदल ही घर लौट रहे थे। परिजनों ने बताया कि जब सोम देर तक घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। उन्हें एक सड़क दुर्घटना दिखाई दी, लेकिन वे आगे बढ़ गए। जब सोम का कहीं पता नहीं चला तो वे दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचे। वहां उन्हें सोम की चप्पल मिली, जिससे उनकी पहचान हुई। वहीं प्रवीर हांसदा के परिवार वालों को हादसे की जानकारी पुल पर पड़े जूते से मिली। 

कार ने पहले स्कूटी सवार और फिर पैदल चल रहे प्रवीर को टक्कर मारी 

डीएसपी हेडक्वार्टर वन अमर पांडेय ने बताया कि नामकुम में दुर्गा सोरेन के पास स्थित पुल पर यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार चालक ने पहले स्कूटी सवार प्रवीर हांसदा को टक्कर मारी। इसके बाद पैदल चल रहे शिक्षक सोम सिन्हा को अपनी चपेट में लिया। टक्कर और तेज रफ्तार के कारण कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और वह भी हादसे का शिकार हो गया।

Three people died in road accident in Ranchi

सिविल कोर्ट के पेशकार, शिक्षक सहित तीन की मौत

इस हादसे में रांची सिविल कोर्ट के पेशकार प्रवीर हांसदा, विकास केंद्र धनबाद के शिक्षक सोम सिन्हा और कार चालक की मौत हो गई है. हादसे को लेकर सोम सिन्हा के परिजनों ने बताया कि रात में 10 बजकर 12 मिनट पर सोम सिन्हा से बात हुई थी वो पैदल ही घर लौट रहे थे. परिजनों ने बताया कि जब काफी देर तक सोम घर नहीं पहुंचे तो वो उनकी खोजबीन के लिए निकले लेकिन वो कही नजर नहीं आए. हालांकि उनकी नजर एक सड़क हादसे पर भी पड़ी लेकिन वो आगे बढ़ गए. जब कहीं सोम का पता नहीं चला तो हादसे वाली जगह पहुंचे जहां उनका चप्पल देख पहचाना गया. वहीं यही हाल प्रवीर हांसदा के परिजनों का भी रहा उन्हें भी प्रवीर के हादसे की जानकारी ब्रिज पर पड़े जूते से मिली.

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309