Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज़, 20 से 22 फरवरी तक होगी बारिश

0 453

WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजस्थान में आज (17 फरवरी) एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. 19 फरवरी से इसका असर झारखंड में दिख सकता है. 19 फरवरी को झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक बारिश हो सकती है.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में एक बार फिर मौसम के करवट लेने के आसार हैं. 19 फरवरी को आसमान में बादल छाये रहने की संभावना है और 20 फरवरी से बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 20 फरवरी से 22 फरवरी यानी तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में आज (17 फरवरी) एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा.

- Advertisement -

Delhi weather today After strong sunshine Rain Forecast winds will increase cold: दिल्ली में आज का मौसम, तेज हवाएं बढ़ाएंगी ठंड, बारिश की भी संभावना - Navbharat Times

19 फरवरी से छाये रहेंगे बादल

राजस्थान में आज (17 फरवरी) एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसका असर झारखंड में भी दिखेगा. 19 फरवरी से इसका असर झारखंड में दिख सकता है. 19 फरवरी को झारखंड में बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य (रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

Weather Forecast Report Today: Rain Possibilities with Strong Wind for Next 4 Days in Ranchi Jamshedpur Bokaro Chaibasa Palamu Dhanbad Ramgarh Pakur Sahibganj Giridih

छाये रहे हल्के बादल

झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को आकाश में हल्के बादल छाये रहे. बादल छाये रहने के कारण धूप तीखी नहीं थी. आज गुरुवार को भी आकाश में बादल छाये रहने की उम्मीद है. वैसे रांची में सुबह से ही धूप खिली हुई है. हालांकि लोगों को ठंड का भी एहसास हो रहा है.

Monsoon Rain Forecast 2021 Update: Expected to rain for 5 consecutive days in Delhi and NCR Due to changing weather patterns from Wednesday common man issues

 

न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से रहेगा ऊपर

आकाश में बादल छाये रहने के कारण राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान बुधवार को 14 डिग्री सेल्सियस रहा. आज गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. अगले कुछ दिनों तक राजधानी व राज्य के कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की संभावना है.

Report By :- ADITI PATHAK, WEATHER DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309