Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

गुरु बना हैवान : इस्लामिक स्कूल के प्रिंसिपल ने पार की हैवानियत की सारी हदें, अपने ही स्कूल के 13 नबालिग छात्राओं को बनाया हवस का शिकार

0 494

INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, इंडोनेशिया

इस्लामिक स्कूल के प्रिंसिपल ने 13 छात्राओं को प्रेग्नेंट किया, 9 ने बच्चों को जन्म दिया,4 अगले महीने… सभी नबालिग

इंडोनेशिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करके रख दिया है। दरअसल इंडोनेशिया के जकार्ता में एक हैवान टीचर का चेहरा सामने आया है जोकि लगभग 5 सालों से अपनी ही 13 छात्राओं के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा था। इनमें से कई छात्राएं, तो प्रेग्नेंट भी हुई हैं। अब जब यह मामला संज्ञान में आया है, तो व्यक्ति को उम्र कैद की सजा सुना दी गई है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि यह व्यक्ति इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल का प्रिंसिपल था और अपने इसी पद का नाजायज फायदा उठाते हुए वह इस जघन्य अपराध को लगभग 5 साल से अंजाम दे रहा था।

- Advertisement -

Muslim young man married Hindu girl in Yamunanagar now Court ordered to  give protection to them

पश्चिम जावा के बांडुंग शहर में स्थित स्कूल एक इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल है और उसके प्रिंसिपल हेरी विरावन ने अपने द्वारा किए गए अपराध को कबूल कर लिया है। साथ ही अपने गुनाहों की माफी भी मांगी है। शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला है कि टीचर 11 से 14 साल के बीच की छात्राओं के साथ लगभग 5 सालों से बलात्कार के जघन्य अपराध को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने 2016 से 2021 के बीच इन वारदातों को अंजाम दिया है। मामला यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि इस दुष्कर्म से पीड़ित छात्राओं ने अब तक करीब 9 बच्चों को जन्म दे दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल पिछले साल शुरू की गई थी। हालांकि इस मामले में जितने पीड़ित लोग थे, उनमें से कई लोगों ने इस मामले की रिपोर्ट करने से ही इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में जब यह सभी पीड़ित छात्राएं छुट्टियों में अपने घर गई, तो उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

मौलवी बना शैतान, मदरसे में पढ़ने आई 10 साल की मासूम से किया रेप, बच्ची ने  रोते हुए सुनाई कहानी.. - Newstrend

कोर्ट ने कहा- पीड़ित छात्राओं को देने पड़ेंगे 33.1 करोड रुपए

अब इस पूरे मामले की सुनवाई बांडुंग जिला न्यायालय में तीन जजों की पीठ ने की है और यह फैसला सुनाया है कि महिला सशक्तिकरण और बाल संरक्षण मंत्रालय से पीड़ित छात्राओं को संयुक्त तौर पर 33.1 करोड रुपए दिए जाएंगे। साथ ही इस दुष्कर्म के कारण जो बच्चे जन्मे है। उनको हाल-फिलहाल बाल और महिला सुरक्षा एजेंसी को दे दिया जाएगा सिर्फ यही नहीं अपने आदेश में आगे कोर्ट ने यह भी कहा है कि जब पीड़ित छात्राएं खुद इन बच्चों की देखभाल के लिए मानसिक तौर पर तैयार होंगr तब ही उन्हें एजेंसी के द्वारा यह बच्चे सौंपे पर जाएंगे।

Report By :- RICHA RAO, INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, इंडोनेशिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309