Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झारखंड में कोरोना का भयावह रूप : राज्य में 2681 नए मरीज मिले, 1196 केवल रांची के, जमशेदपुर में 2 की मौत

0 393

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची में तो 10.82% के हिसाब से मिल रहे मरीज

 

झारखंड में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 2681 नए मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 1196 संक्रमित रांची के हैं। इसके साथ ही काेराेना से पूर्वी सिंहभूम में दाे लाेगाें की माैत भी हुई। राज्य में अब 7681 एक्टिव मामले हैं।

- Advertisement -

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सदर अस्पताल रांची में 250 अतिरिक्त हेल्थवर्कर्स की तैनाती की गई है। - Dainik Bhaskarराज्य में लगभग 24 घंटे में कोरोना के मरीज लगभग डबल हो जा रहे हैं। इससे पहले सोमवार को राज्य 1481 संक्रमित मिले थे। हालांकि इसे जांच की संख्या बढ़ने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल राज्य में रोजाना औसतन 32 हजार सैंपलों की जांच हाे रही थी। मंगलवार को राज्य में कुल 55010 सैंपलों की जांच हुई। जांच 1.72 गुना बढ़ी ताे मरीजों की संख्या भी 1.81 गुना बढ़ गई।संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम रहा। यहां 402 मरीज मिले।

एक दिन मे रांची के 25 से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित
हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों में 25 से ज्यादा डॉक्टर और दर्जन भर मेडिकल स्टाफ शामिल हैं। रांची का संक्रमण दर पिछले 24 घंटे में 11.32 प्रतिशत से घटकर 9.63 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

india coronavirus news की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट  न्यूज़ in Hindi - Zee News Hindiसदर अस्पताल में 250 अतिरिक्त हेल्थवर्कर्स की तैनाती
इधर कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सदर अस्पताल रांची में 250 अतिरिक्त हेल्थवर्कर्स की तैनाती की गई है। इनमें डॉक्टर के साथ पारा चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं। जिला प्रशासन की तरफ से इस बार यहां 17 विशेषज्ञ और 12 अति विशिष्ट चिकित्सक तैनात किए गए हैं।

राज्य में किस जिले में कितने नये संक्रमित

रांची 1196

पूर्वी सिंहभूम 402

बोकारो 162

धनबाद 161

कोडरमा 152

देवघर 109

हजारीबाग 94

रामगढ़ 87

पश्चिम सिंहभूम 60

खूंटी 42

चतरा 38

गुमला 30

गिरिडीह 25

गोड्डा 18

जामताड़ा 17

पलामू 17

सिमडेगा 17

सरायकेला 14

दुमका 12

गढ़वा 10

लोहरदगा 10

लातेहार 08

कुल 2681

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309