Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नए एसपी अजय कुमार ने किया पदभार ग्रहण, कहा- ASI राहुल सिंह मौत मामले में बड़ी बारीकी से जानकारी इकट्ठा की जा रही है.

0 525

CITY DESK, NATION EXPRESS, रामगढ़

Ramgarh SP priority. रामगढ़ के नए एसपी अजय कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालते ही उन्होंने कहा कि जिले में फ्रेंडली पुलिसिंग स्थापित करना उनका उद्देश्य है. इसके साथ ही उन्होंने एएसआई राहुल कुमार सिंह की मौत मामले की जानकारी ली.

जिले के नए एसपी अजय कुमार ने मंगलवार देर शाम अपना पदभार निवर्तमान एसपी डॉ विमल कुमार से लिया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संगठित गिरोहों, नक्सल फ्रंट, महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध पर अंकुश लगाने की बात कही. पदभार ग्रहण करने के बाद ही वह तुरंत रामगढ़ थाने पहुंच गए थाने से संबंधित कई जानकारी के साथ-साथ मृतक एएसआई राहुल कुमार सिंह से संबंधित जानकारी भी पूरी बारीकी से ली.

- Advertisement -

रामगढ़ के नये एसपी अजय कुमार ने संभाला पदभार - ख़बर सेल - Khabar Cellरामगढ़ के 15वें एसपी के रूप में नवपदस्थापित पुलिस कप्तान अजय कुमार ने अपना पदभार रामगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिया और पदभार ग्रहण करने के बाद वे एक्शन मोड में नजर आए. पदभार ग्रहण करने के बाद ही वे एसडीपीओ, डीएसपी मुख्यालय और प्रशिक्षु डीएसपी के साथ रामगढ़ थाने पहुंच गए और वहां थाना प्रभारी से थाना के हालात को समझने का प्रयास किया.

रामगढ़ के नए एसपी अजय कुमार ने संभाला पदभार, एएसआई राहुल कुमार सिंह की मौत  मामले की ली जानकारी - Ramgarh SP Ajay Kumar

नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने कहा कि जिले में कई संगठित गिरोह जिसने लोगों के मन में डर बैठा कर रखा है, पहली प्राथमिकता होगी कि गिरोह को खत्म कर उनके आतंक से जिले को मुक्त करना. लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े, लोग यदि अपनी समस्या लेकर थाने जाएं तो उन्हें डर नहीं लगे. फ्रेंडली पुलिसिंग को जिले में स्थापित करने का प्रयास रहेगा. अन्य किसी भी तरह की अवैध गतिविधि ना हो इसको लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे. किसी भी हाल में अवैध कोयला का कारोबार या अन्य अवैध कारोबार संचालित नहीं होगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309