Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

BJP की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर ने की पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी, देश के मुसलमानो में गुस्सा

0 523

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी का आरोप

सोशल मीडिया पर दो दिन से दो नाम ट्रेंड में हैं। दो अलग-अलग पक्ष दोनों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक पक्ष ने अरेस्ट नुपुर शर्मा तो दूसरे ने अरेस्ट जुबैर के नाम से ट्रेंड चला रखा है। नुपुर पर आरोप है कि उन्होंने टीवी चैनल डिबेट के दौरान पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी की।

- Advertisement -

इस मामले में सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी ने उनके खिलाफ महाराष्ट्र में एफआईआर दर्ज कराई है। नुपुर का आरोप है कि उन्हें रेप, सिर धड़ से अलग करने की धमकियां मिल रही हैं। इसके पीछे उन्होंने फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर का हाथ बताया जा रहा है। आरोप है कि जुबैर ने एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ऐसे में जानते हैं कि कौन हैं नुपुर शर्मा और क्या है पूरा विवाद? अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ? 

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कट्टरपंथियों को बर्दाश्त नहीं: पढ़ें हत्या, हिंसा  की ये लिस्ट

पहले जान लीजिए कौन हैं नुपुर शर्मा? 
नुपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 2015 में वह पहली बार चर्चा में तब आई थीं, जब भाजपा ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मैदान में उतारा था। नुपुर भाजपा दिल्ली की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। 2008 में एवीबीपी की ओर से छात्र संघ चुनाव जीतने वाली नुपुर एकमात्र उम्मीदवार थीं। 2010 में नुपुर छात्र राजनीति से निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुईं और उन्हें मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया। लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली नुपुर पेशे से वकील भी हैं। इसके अलावा उन्होंने बर्लिन से भी पढ़ाई की है।

जानिए केजरीवाल के खिलाफ लड़ने वाली नूपुर शर्मा को... - India AajTak

क्या है पूरा मामला? 
इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। शुक्रवार 27 मई को नुपुर एक नेशनल टेलीविजन न्यूज चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया।

नुपुर का कहना है कि जुबैर के वीडियो क्लिप शेयर करते ही इस्लामिक कट्टरपंथी उन्हें रेप, सिर धड़ से अलग करने की धमकियां देने लगे। इसके लिए जुबैर जिम्मेदार हैं। नुपुर ने कहा, ‘मैंने पुलिस कमिश्नर और दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी है। मुझे संदेह है कि मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को नुकसान हो सकता है। अगर मुझे या मेरे परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान होता है तो मोहम्मद जुबैर पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे।’

bjp spokesperson nupur sharma story from delhi university president to bjp  national spokesperson why pm modi and jp nadda trust on her upl | DU  प्रेसिडेंट से BJP की राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने

अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ? 
27 मई को टीवी डिबेट में बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। नुपुर ने इस मामले में जुबैर मोहम्मद के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत की है। नुपुर ने परिवार को जान से मारने और रेप की धमकी मिलने की शिकायत की है। वहीं, नुपुर के खिलाफ सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी ने महाराष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई है। नुपुर पर इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि नुपुर शर्मा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, द्वेष फैलाने व दूसरे धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों पक्ष के समर्थकों की तरफ से ट्विटर पर एक-दूसरे की गिरफ्तारी को लेकर ट्रेंड चलाया जा रहा है।

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309