दिल में पीएम मोदी से मिलने की तमन्ना लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग जमशेदपुर से दिल्ली तक का सफर साइकिल से करेंगे पूरा
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
कहते है की अगर दिल में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो आदमी हर मुश्किल का सामना हंसते हंसते पार कर लेता है इसी तरह अपने दिल में लाखो सपने अरमान और ख्वाइश लिए एक बुजुर्ग निकल पड़े है अपने आप सपनो और अरमानों को पूरा करने के लिए, जी हां आपको सुनकर ये भले ही यकीन और विश्वास न हो पर ये पूरी तरह सच है
- Advertisement -

65 वर्षीय बुजुर्ग फूलचंद लकड़ा जो पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं उन्होंने अपने दिल में यह ठान लिया है कि इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले देश के यशस्वी और सभी के पसंदीदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मुलाकात करेंगे, उनसे मुलाकात करने के लिए वर्षीय बुजुर्ग अपनी उम्र का ख्याल ना करते हुए निकल पड़े हैं जमशेदपुर से दिल्ली तक का सफर पूरा करने के लिए लेकिन यह सुनकर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे कि वह जमशेदपुर से दिल्ली का सफर अपनी इस साइकिल से करेंगे नेशन एक्सप्रेस के चैनल हेड गुलजार हुसैन खान से उनकी मुलाकात जमशेदपुर से रांची आने के क्रम में हुई, अपने इस सफर के बारे में 65 वर्षीय बुजुर्ग फूलचंद लकड़ा ने नेशन एक्सप्रेस के चैनल हेड गुलजार खान से शेयर किया

साइकिल से दिल्ली तक का सफर पूरा करने वाले फूलचंद लकड़ा ने कहा कि कि वह साइकिल से दिल्ली तक का सफर सिर्फ माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए कर रहे हैं उनके दिल में तमन्ना है कि बस एक बार प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात हो जाए उन्होंने कहा कि मेरे मन में और दिल में मोदी बसे हैं इसलिए प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की तमन्ना है जमशेदपुर से गुरुवार 10:00 उन्होंने साइकिल की यात्रा प्रारंभ की और रात लगभग 2:00 बजे रांची पहुंचे और उसके बाद वह फिर कुछ देर आराम करने के बाद दिल्ली तक का सफर साइकिल से पूरा करेंगे 65 वर्षीय बुजुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर काफी उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं उस बुजुर्ग ने प्रधानमंत्री मोदी जी को लाखों और करोड़ों में एक ऐसा अकेले इंसान है जो देश के लिए सोचता है !
Report By:- GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD, NATION EXPRESS, RANCHI