Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

भारतीय जनता पार्टी डोरंडा मंडल ने प्रधानमंत्री के मन की बात का 100 वा एपिसोड उत्सव के रूप में मनाया

0 328

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

भारतीय जनता पार्टी डोरणड़ मंडल द्वारा आज शिशु सदन में मंडल के अध्यक्ष पप्पू वर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 एपिसोड डोरंडा के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के साथ सुना इस अवसर पर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट के बच्चों ने भी प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी मंडल अध्यक्ष पप्पू वर्मा ने कहा देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है प्रधानमंत्री जी के मन की बात देश के लोगों के लिए प्रेरणादायक है ।


श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी मन की बात में जनता से संवाद स्थापित करते हैं वह मन की बात में जनता के मन की बात करते हैं चाहे वह किसान हो’ युवा हो, गृहणी हो, पर्यावरण हो, जैविक खेती हो, या देश के छोटे-छोटे शहरों में जो लोग समाज के लिए कार्य कर रहे हैं वैसे लोगों से प्रधानमंत्री जी के मन की बात में उनसे बात करना उन को प्रोत्साहित करना उनके किए गए कार्य को बताना यह अपने आप में बड़ी बात इन कार्यक्रम के माध्यम से देश में सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री हमारी संस्कृति लोक परंपरा भाषा प्रेरणादायक कहानी देश के मनाए जाने वाले त्योहार उनके पीछे के उद्देश्य को देश के लोगों से अवगत कराया है।

- Advertisement -

मन की बात के उपरांत बच्चों द्वारा आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर बजरंग प्रसाद गुप्ता, रिझू कच्छप, धनंजय कुमारगुप्ता , मनोज वर्मा, मुकेश गुप्ता, दीपू वर्मा, हिमांशु शेखर दास , अशोक ठाकुर, अनिल विजयवर्गीय, सुनील विजयवर्गीय, आयुष गुप्ता, विनय साहू, अरुण ठाकुर, रेखा देवी शोभा पांडे राधा देवी शिबू राम, अमर भारती सहित कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309