डोरंडा थाना में विधायक सरयू राय सहित अज्ञात पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज : स्वास्थ्य विभाग ने दस्तावेज गायब करने का लगाया आरोप
NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची
झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने दस्तावेज गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पिछले वर्ष डोरंडा थाने में विभाग की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी मे छेड़छाड़ हुई थी. जिसके बाद यह शिकायत दर्ज करवाई गई.
झारखंड के पूर्व मंत्री, जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है. प्रोत्साहन राशि मानहानि मामले में पहले ही उन पर कोर्ट की गाज गिर चुकी है. अब सरयू राय के खिलाफ यह आरोप भी लगे हैं कि उन्होंने कोरोना काल में प्रोत्साहन राशि के दस्तावेंज, अभिलेखों को सार्वजनिक कर सरकार की छवि धूमिल की है. इस मामले में विधायक सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ रांची के डोरंडा थाने मे शिकायत दर्ज करवाई गई है. विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. बता दें यह प्राथमिकी कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड प्रसार प्रशक्षक केशव कुमार सिन्हा के आवेदन पर की गई है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि पिछले वर्ष डोरंडा थाने में विभाग की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में छेड़छाड़ हुई थी.
- Advertisement -

वाइटनर लगाकर नाम हटाने का आरोप
डोरंडा थाने में विभाग की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में छेड़छाड़ को लेकर कहा गया था कि उस प्राथमिकी से सरयू राय का नाम पुलिसकर्मियों की मिली भगत से वाइटनर लगाकर हटाया गया और इसे लेकर आरोप भी लगा था. वहीं केस के आईओ ने अदालत में आवेदन देते हुए अनुरोध किया था कि गलती से सरयू राय का नाम कूटरचना के कारण छूट गया था. वहीं विभाग ने इसी मामले को लेकर आपत्ति जताते हुए इस आपराधिक कृत्य करने वाले पुलिसकर्मियों, संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों व सरयू राय के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विधायक ने सीएम और मंत्री को दी बधाई
वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जो काम भादो में करना चाहिए था उसे सावन के आखिरी दिन किया गया है. सरयू राय ने अब इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही है.
Report By :- VAISHALI SINHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राँची