Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चुनाव के माहौल में भी सिर चढ़ कर बोल रहा है रांची में जे कुमार का जादू: रहस्य, रोमांच, हास्य और जादू के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए किया जा रहा है जागरूक

0 746

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा हॉल, खुब लगे ठहाके,

सिर चढ़ कर बोला जादूगर जे कुमार का जादू, पहले ही शो से मचा दी धूम

आम लोगों को जादू के माध्यम से मतदान के लिए कर रहे हैं जागरूक

रांची । आज शाम शुक्रवार को राजधानी के कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट के फोर्थ फ्लोर पर बने वातानुकूलित द रॉयल हाइट बैंक्वेट हॉल मे विश्व प्रसिद्ध जादूगर जे जादूगर के विश्व स्तरीय इंद्रजाल शो का भव्य आगाज़ हुआ। शो का शुभारंभ मुख्य अतिथि आदित्य मल्होत्रा, विशिष्ट अतिथि फिल्म आर्ट कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष श्री आनन्द जलाल आदि ने सामूहिक रूप से मंच पर जैसे ही दीप जलाकर जादू शो का शुभारंभ किया और प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजने लगा। मंच संचालन स्थानीय जादूगर एम एस भारती ने जादुई अंदाज में करते हुए सभी का स्वागत किया और जादूगर जे कुमार ने अपने जादू से पुष्पाहार पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर श्री आदित्य मल्होत्रा, आनन्द जलाल और एमएस भारती का भव्य सम्मान किया.

- Advertisement -

अपने संबोधन में अतिथियों ने जादूगर जे कुमार के वर्षो की ,कला साधना, विज्ञान के प्रचार प्रसार और सामाजिक हित में चलाए जाने वाले उनके मैजिक की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि रांची के लोगों को एक अच्छा कार्यक्रम दिखाने के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं और हर शो हाउसफुल हो यही शुभकामनाएं देते हैं। उसके बाद शुरु हुआ रहस्य रोमांच और सनसनी भरे करतबो का नॉन स्टॉप प्रदर्शन.कोई पर्दा नहीं, सब कुछ अमेरिका में लास वेगास के मैजिक कैसल की तरह लाइव नजर के सामने पल पल नया नया जादुई चमत्कार.विश्व के एशिया महादेश के सुपर स्टार कहे जाने वाले मैजिशियन जे कुमार वाकई अपने फन के उस्ताद लगे जो दो घंटे तक हर पल नया चमत्कार रच कर लोगों को चमत्कृत करते रहें और लोग यह सोच सोच कर हैरान होते रहें कि जादूगर जो मंच पर अभी दिखा रहे हैं वो कोई सप्तरंगी सपना तो नहीं जिसे उन्होंने अपनी ही खुली आंखों से अभी देखा.और नए नए बदलते ड्रेस में आकर जादूगर कभी सुंदर सी लड़की को खूंखार गोरिल्ला बनाकर सभी को हतप्रभ कर दिया तो कभी भारत की आजादी की जंग के शहीदों को नमन करते हुए अंग्रेजो की बर्बरता और तोप से इंसान को उड़ाने का दृश्य भी दिखाए.दो घण्टे के शो में इतने करतब प्रस्तुत किए गए जिसे गिन पाना भी मुश्किल हो रहा था.रहस्य रोमांच के साथ कुछ नृत्य और हास्य भरे जादुई भी जादूगर ने प्रस्तुत किए जिसे देख पर खूब ठहाके लगे तो मंच पर पलक झपकते हेलिकॉप्टर उतार कर सबको हतप्रभ कर दिया.

इतना ही नहीं यह शो कई जन संदेशों से भरा था जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहे, अपराध ना करें, पाखंडी बाबाओं से सावधान रहे , अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग करें और दूसरो को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करे जैसे अनेक संदेश भरे करतब को दर्शकों ने बेहद सराहा। जादूगर जे कुमार ने शो के दौरान यहां की कलाप्रेमी जनता की सराहना करते हुए बताया कि यहां रोज़ाना 4बजे और 7बजे से शो होंगे जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो 1बजे, 4 बजे और संध्या 7 बजे से दिखाए जाएंगे l जिसका टिकट हॉल पर सुबह 10 बजे से मिला करेगा, ऑनलाइन टिकट www.magicianjkumar.com से या बुक माय शो से एडवांस मे भी लिया जा सकता है.

दो घण्टे के शो में इतने करतब प्रस्तुत किए गए जिसे गिन पाना भी मुश्किल हो रहा था.रहस्य रोमांच के साथ कुछ नृत्य और हास्य भरे जादुई भी जादूगर ने प्रस्तुत किए जिसे देख पर खूब ठहाके लगे तो मंच पर पलक झपकते हेलिकॉप्टर उतार कर सबको हतप्रभ कर दिया. इतना ही नहीं यह शो कई जन संदेशों से भरा था जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से दूर रहे, अपराध ना करें, पाखंडी बाबाओं से सावधान रहे , अपने मताधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग करें और दूसरो को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करे जैसे अनेक संदेश भरे करतब को दर्शकों ने बेहद सराहा।

जादूगर जे कुमार ने शो के दौरान यहां की कलाप्रेमी जनता की सराहना करते हुए बताया कि यहां रोज़ाना 4 बजे और 7 बजे से शो होंगे जबकि शनिवार और रविवार को तीन शो 1बजे, 4 बजे और संध्या 7 बजे से दिखाए जाएंगे l जिसका टिकट हॉल पर सुबह 10 बजे से मिला करेगा, ऑनलाइन टिकट www.magicianjkumar.com से या बुक माय शो से एडवांस मे भी लिया जा सकता है.

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी गायब

जादूगर जे कुमार के पीआरओ मदन भारती ने बताया कि शो में ऐसे ऐसे जादुई करतब शामिल हैं जिसे झारखंड प्रदेश में दूसरा कोई जादूगर अबतक नहीं दिखाया है। स्टै’यू ऑफ लिबर्टी का गायब होना, मंच पर हेलीकॉप्टर यात्री समेत प्रकट होना, नोटो की बरसात, लडक़ी का खूंखार जानवर बनना आदि अनेक करतब दो घंटे के शो में हैं। इसके अलावा हास्य भरे करतब भी और सामाजिक जनसंदेश भी दिखाए जाएंगे, जो निश्चित रूप से दर्शको को खुब पसंद आएगा। उन्होंने बताया कि यहां रोजाना दो शो संध्या 4 बजे और 7 बजे से शुरु होंगे, जबकि सप्ताह में दो दिन शनिवार, रविवार और अवकाश के दिन तीन तीन शो 1 बजे, 4 बजे और 7 बजे से होंगे। शो का टिकट काउंटर हॉल पर है जहां से टिकिट ले सकते हैं और ऑनलाईन भी बुक माय शो से या घर बैठे अपने मोबाइल से ही टिकट बुक कर सकते है

Report By :- ANKITA TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309