Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अपराध की घटनाओं पर अंकुश नही लगाने वाले रांची के कई थानेदारों पर चलेगा चाबुक : एक दर्जन तेज तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर की रांची में होगी पोस्टिंग, रविकांत और रणधीर हिट लिस्ट मे

0 521

CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

एक दर्जन तेज तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर मांगे गए हैं. जिन पुलिस अफसरों के नाम पुलिस मुख्यालय को रांची के लिए भेजे गए हैं, वह सभी रांची में पूर्व में काम कर चुके हैं और कानून व्यवस्था में बेहतर काम करते रहे हैं

राजधानी रांची के आधा दर्जन से ज्यादा थानेदार जल्द बदले जाएंगे. खासकर वैसे थानेदार जो अपने-अपने क्षेत्र में अपराध की घटनाओं को रोक नहीं पा रहे हैं, उन पर जल्द चाबुक चलेगा. जिन थानेदारों को हटाया जाएगा उनकी जगह-अलग अलग जिलों से आए पुलिस अफसरों को पदस्थापित किया जाएगा.

- Advertisement -

लोकसभा चुनाव को लेकर डीजीपी की हाई लेवल मीटिंगः पांच राज्यों के आला पुलिस  अधिकारी ऑनलाइन हुए शामिल

बेहतर अफसरों की टीम मांगी गई

रांची पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से राजधानी के लिए एक दर्जन तेज तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर मांगे गए हैं. जिन पुलिस अफसरों के नाम पुलिस मुख्यालय को रांची के लिए भेजे गए हैं, वह सभी रांची में पूर्व में काम कर चुके हैं और कानून व्यवस्था में बेहतर काम करते रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर स्तर के जिन अफसरों के नाम पुलिस मुख्यालय को भेजे गए हैं, उस पर मुहर भी लग गई है. आने वाले दो से तीन दिनों में सभी की पोस्टिंग रांची में हो जाएगी. इसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थान में पदस्थापित किया जाएगा.

इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों की कमी

राजधानी रांची में इंस्पेक्टर स्तर के काबिल अफसरों की बेहद कमी है. कई ऐसे इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी हैं जो थानों में बेहतर परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं. लेकिन इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों की कमी होने के वजह से उन्हें ही थाना प्रभारी बनाकर रखा गया है. राजधानी में बढ़ते अपराध के ग्राफ को देखते हुए तेज तर्रार और पूर्व में राजधानी में काम कर चुके अफसर की डिमांड की गई थी.

लूट कांडों को लेकर पुलिस पर भारी दबाव

Ranchi में लूटः पिस्तौल के बल पर व्यापारी से एक करोड़ 25 लाख रुपये की लूट –  NEWSWING
एक महीने के भीतर दो बड़े लूट कांडों ने भी राजधानी की पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पंडरा ओपी क्षेत्र में 40 लाख और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र एक करोड़ 40 लाख की दिनदहाड़े लूट ने पूरे पुलिस महकमे पर ही सवाल खड़े कर दिए है. वहीं चोरी और छिनतई की वारदातो ने तो रिकार्ड ही तोड़ दिया है.
Report By :- PALAK TIWARI, CITY DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309