Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

चंपई सोरेन ने दिया इस्तीफा : हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को सौपा समर्थन पत्र, नई सरकार बनाने का दावा पेश किया, आज रात ही शपथ ग्रहण हो सकता है

0 379

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजभवन के लिए निकले हैं. सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेंगे.

झारखंड की राजधानी रांची से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है राज्यपाल से मिलकर चंपई सोरेन ने अपना इस्तीफा दे दिया है वही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया सभी विधायक इस समय मौजूद थे सूत्रों की माने तो आज रात ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम हो सकता है

रांची. झारखंड के सीएम चंपई सोरेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पूर्व सीएम हेमंत सोरेन राजभवन के लिए निकले हैं. हेमंत सोरेन तीसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुना था. सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री होंगे.

- Advertisement -

Hemant Soren: चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, हेमंत ने पेश किया CM बनने का दावा - Hemant Soren New CM Discussion Live Hemant Soren: Champai Soren's convoy headed towards Raj

झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग हुआ था और अलग राज्य बना था. सीएम आवास में हुई बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत और पत्नी कल्पना भी मौजूद थीं. हेमंत सोरेन को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा किया गया था. उन्होंने 31 जनवरी को अपनी गिरफ्तारी से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

राजभवन की ओर से हेमंग सोरेन को शाम 7.30 बजे का समय मिलने का दिया गया था. मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन राजभवन पहुंचे हैं. इस्तीफा के साथ ही हेमंग सोरेन सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. हेमंत सोरेन के अगुवाई में गठबंधन सरकार का गठन होगा. सत्ता पक्ष के विधायकों का हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी तैयार है.

Report By :- POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309