Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लेक व्यू हॉस्पिटल के संचालक बबलू खान पहुंचे ईडी ऑफिस, फंडिंग को लेकर Inquiry is Going On

0 487

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

ED probes land scam case. अलकायदा के संदिग्ध आतंकी डॉ. इश्तियाक अहमद के तार जमीन घोटाले से जुड़े हैं कि नहीं, इसकी जांच ईडी कर रही है. इसे लेकर वो उसके करीबियों से पूछताछ कर रही है.

अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध आतंकी डॉ इश्तियाक अहमद के तार जमीन घोटाले के आरोपियों से जुड़े हैं या नहीं इसकी पड़ताल ईडी ने शुरू कर दी है. इस मामले में ईडी ने बरियातू निवासी और डॉक्टर इश्तियाक के करीबी बबलू खान को पूछताछ के लिए तलब किया था. आज बबलू खान ईडी ऑफिस पहुंच चुका है. ईडी अब इस बात का पता लगाएगी कि रांची में जमीन घोटाले के आरोपियों का पैसा अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के लिए फंडिंग में तो नहीं लगा है.

डॉ इश्तियाक का करीबी है बबलू खान

पिछले दिनों झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के मॉडयूल से जुड़े केस में संदिग्ध डॉ इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार किया था. जांच में उसके बबलू खान से करीबी संबंध की जानकारी के बाद उससे पूछताछ के लिए समन किया गया था. बबलू खान कांग्रेस नेता हैं और लेक व्यू अस्पताल के संचालक हैं.

जमीन जालसाजों से कनेक्शन

सोमवार को ईडी करेगी बबलू खान से ...

रांची में सेना की जमीन और बड़गाईं जमीन के मामले में फर्जी पेपर बनाकर मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरोह के अफसर अली और तल्हा खान समेत कई जालसाज जेल में बंद हैं. ईडी ने कई कांडों में चार्जशीट भी किया है. इसी बीच पिछले दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की कार्रवाई में डॉ इश्तियाक अहमद की गिरफ्तारी हुई. इश्तियाक अहमद बबूल खान के अस्पताल से जुड़ा है.

- Advertisement -

वह बबलू खान के निर्माणाधीन फ्लैट में रहता भी था. ईडी सूत्रों के मुताबिक, बबलू खान जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड अफसर अली उर्फ अफसू खान का भाई है. वहीं इसी केस में गिरफ्तार तल्हा खान बबलू खान का दामाद है. बबलू खान से सीधे जमीन घोटाले के आरोपियों के रिश्ते सामने आने के बाद केंद्रीय एजेंसी ईडी ने उसे समन किया था.

 

Report By :- ADITI PANDIT, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309