Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची के 92 प्वाइंट पर कड़ाई से होगी चेकिंग, सही वजह नहीं बताये तो कानूनी कार्रवाई

0 602

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि बढ़ाये जाने के बाद 16 मई से कड़ाई बरती जायेगी. प्रशासन की ओर से इसकी तैयारी कर ली गयी है. जिला के सभी 92 चेकिंग प्वाइंट पर तीन शिफ्ट में जवान और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती होगी.

इस दौरान जिला से बाहर आने-जाने वाले निजी वाहन सवारों के पास यदि ई-पास नहीं होगी या फिर बाहर से आनेवाले यदि सही वजह नहीं बतायेंगे, तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ पास नहीं रहने पर उन्हें जिला से बाहर जाने से रोका जा सकता है़

- Advertisement -

कल से रांची के 92 प्वाइंट पर कड़ाई से होगी चेकिंगसिटी एसपी सौरभ ने कहा है कि महत्वपूर्ण चौक जैसे बूटी मोड़, तुपुदाना, बिरसा चौक, ओरमांझी से बोड़ेया चौक सहित राजधानी के विभिन्न चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट बनाया गया है़ 16 मई से इन चेकिंग प्वाइंट के पास दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच कड़ाई से की जायेगी़ इस दौरान आने-जानेवाले लोगों को सही वजह बताना होगा.

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के लिए दो हजार पुलिसकर्मी पहले से तैनात हैं. इसके अलावा क्यूआरटी (क्विक रिएक्शन टीम) के जवानों को भी लगाया जायेगा़. कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए अब स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान लगी पाबंदियों का कड़ाई से पालन कराया जायेगा़

Report By :- AAKANSHA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309