लॉकडाउन पर शादी समारोह में रिवॉल्वर रानी’ ने तमंचों के बल पर किया धुंआ धुंआ
NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR
बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाने के दियारा के जागिरी टोला में एक शादी के दौरान कोरोना के नियम और कायदों को श्रद्धांजलि दे दी गयी. डीजे के शोर के बीच सैकड़ों की भीड़ दिखी, तो वहीं डीजे की धुन पर डांस और मस्ती के बीच हथियारों की जमकर नुमाइश की गयी. नर्तकी दोनों हाथ में रिवॉल्वर लेकर रंगारंग कार्यक्रम करते हुए दिखी. मामला शुक्रवार की रात जादोपुर थाने के जागिरी टोला में आयी एक बारात की है.
बताया जा रहा है कि जादोपुर थाने के हीरापाकड़ गांव से जागिरी टोला में शुक्रवार की रात बारात गयी थी. बारातियों की मस्ती के लिए डीजे और बार-बालाओं को बुलाया गया था. पूरी रात स्थानीय लड़कों ने डांस किया. तो वहीं शादी में शामिल हुई नर्तकी हथियार की नुमाइश करते दिखी. दोनों हाथों में हथियार लेकर डांस करते हुए वीडियो रातों रात वायरल हो गया.वायरल वीडियो में नर्तकी ने इन हथियारों को कुर्सी पर बैठा लाल रंग के शर्ट में एक सरकारी शिक्षक को सौंप दिया. सरकारी शिक्षक जागिरी टोला पंचायत के सरपंच अनीता देवी के पति बताये जा रहे हैं. बहरहाल गोपालगंज पुलिस की ओर से अबतक इस मामले में कार्रवाई नहीं की गयी है.
- Advertisement -
Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR