Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लालू ने दिल्ली में पत्नी और बेटी संग मनाया 74वां जन्मदिन, अमरेंद्र यादव ने भी लालू को दी जन्मदिन की बधाई

0 508

NEWS DESK, NATION EXPRES, पटना/नई दिल्ली/झारखंड

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर अपना 74वां जन्मदिन मनाया। मीसा ने इसकी तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। लालू यादव को हाल ही में चारा घोटाले के मामलों में जमानत मिली है। इसके बाद से ही वो दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर ही हैं। मीसा के घर पर लालू का बर्थडे
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपना 74वें जन्मदिन दिल्ली में बेटी मीसा भारती के आवास पर मनाया। गुरुवार रात 12 बजे के बाद उन्होंने केट काटा। इस मौके पर उनकी पत्नी राबड़ी देवी भी मौजूद थीं। इसी पर बेटी मीसा भारती ने पिता के लिए इमोनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘पापा से ही जहां है, पापा जहां हैं वहीं जहां है! Happy Birthday Papa 

लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी यादव ने भी एक ट्वीट के जरिये अपने पिता को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘पापा आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई. हम आपको प्यार करते हैं। आप उन लाखों लोगों की उम्मीद हो जिनका दशकों तक शोषण किया गया, आप उनकी आवाज रहे हैं। आप समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त करने और सामाजिक न्याय प्रदान करने योद्धा हैं।’

- Advertisement -

शादी के 22 साल बाद आखिर क्यों राबड़ी देवी लालू यादव को कहने लगी ‘साहेब’

पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने भी दी बधाई
लालू यादव के जन्मदिन पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को उनके जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।आप दीर्घायु हों, सदैव मुस्कुराते रहें, ईश्वर से यही कामना है।’

तस्वीर में कमजोर दिख रहे लालू
जन्मदिन पर शेयर की गई इन तस्वीरों में लालू यादव बेहद कमजोर दिख रहे हैं। उनके चेहरे से ही साफ झलक रहा है कि बीमारी ने उनपर गहरा असर डाला है। शायद यही वजह है कि उन्हें जमानत मिलने के बाद अब तक पटना नहीं लाया गया है। दिल्ली में ही उनका आगे का इलाज कराया जा रहा है। इधर पटना समेत बिहार के कई हिस्सों में RJD कार्यकर्ता लालू के जन्मदिन पर अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं।

झारखंड में भी लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

राजद ने सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया लालू यादव जी का 74वां जन्मदिन, केक काटकर और गरीबों को भोजन करा कर दीर्घायु और स्वास्थ्य जीवन का किया कामना

सामाजिक न्याय के नायक, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के एकमात्र नेता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 74वां जन्मदिन राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय खुटा बांध दुमका में जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक खिलाकर एक-दूसरे को बधाइयां दी और पूर्व रेल मंत्री एवं अखंड बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु जीवन एवं स्वास्थ्य की कुशलता के लिए भगवान से कामना किया। तत्पश्चात शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर जाकर सैकड़ों गरीब, निर्धन एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन और मिठाई का वितरण किया। जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन और सद्भाव के महान योद्धा लालू जी एक ऐसा सूरज है जिनकी राजनीतिक इकबाल कभी अस्त नहीं हो सकता है। वंचितों की आवाज बन कर उन्होंने सामाजिक न्याय का जो झंडा बुलंद किया है वह हमेशा यादगार रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जीतेश कुमार दास, प्रमोद पंडित, राम सुंदर पंडित, सुशील राय, मनोज कुमार, जयदेव गोराई, जुलकर अंसारी शेष कुमार, वीरेंद्र यादव, कुमोद यादव, संतोष मंडल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Report By :- GULZAR KHAN / MADHURI/ ANKITA, NEWS DESK, NATION EXPRES, पटना/नई दिल्ली/ झारखंड

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309