Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी को 2 राज्यों में बांटने की तैयारी, पूर्वांचल होगा नया राज्य

0 521

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, UTTAR PARDESH 

क्या UP विधानसभा चुनाव से पहले बनेगा पूर्वांचल राज्य? जानिए इस चर्चा को कहां से मिल रहा बल लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों काफी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. विधानसभा चुनाव में 8 महीने का वक्त बचा है ऐसे में विपक्षी पार्टियों को ज्यादा सक्रिय होना चाहिए लेकिन इसके उलट सत्ताधारी दल भाजपा में ज्यादा हलचल है. बीते एक महीने से पार्टी पदाधिकारियों, संघ पदाधिकारियों, नेताओं और मंत्रियों के बैठकों का दौर जारी है. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं.

इतिहास के पन्नों को पलटकर देखें तो पता चलता है कि भाजपा हमेशा से छोटे राज्यों की पक्षधर रही है. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय ही मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड और बिहार से अलग होकर झारखंड बना था.

इस सबके बीच तमाम तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. अब एक और कहानी सामने आ रही है. कुछ अखबारों और न्यूज वेबसाइट्स ने सूत्रों के हवाले से खबर छापी है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेतृत्व उत्तर प्रदेश का विभाजन कर अलग पूर्वांचल राज्य बनाने पर विचार कर रहा है. हालांकि, इस पर भाजपा के किसी नेता या मंत्री का बयान नहीं आया है. अलग पूर्वांचल राज्य की खबर फिलहाल तो सिर्फ मीडिया की कयासबाजी तक सीमित है.

- Advertisement -

*केंद्र सरकार की यूपी को दो राज्य में बांटने की तैयार,*

*विधानसभा चुनाव से पहले विभाजन की तैयारी,*

*पूर्वांचल को दूसरा राज्य बनाने की कवायद तेज़,*

*योगी का गढ़ गोरखपुर भी पूर्वांचल में होगा शामिल,*

*एके शर्मा की यूपी में तैनाती से जोड़कर देखा जा रहा सारा घटनाक्रम,*

*मोदी सरकार का होगा एक और बड़ा क़दम….

Report By :- ANKITA SINGH, BUREAU CHIEF, UTTAR PARDESH

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309