Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शर्मनाक : जौनपुर में 78 साल के बुजुर्ग ने मासूम संग जबरन किया दुष्कर्म

0 423

CRIME DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

 जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र में एक 78 वर्षीय वृद्ध ने मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया । पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में बालक घर के बगल में अपनी गाय चरा रहा था। पड़ोसी वृद्ध पीठ खुजलाने के बहाने उसे घर में बुलाकर ले गया और दुष्कर्म किया।

शर्मसार: पिता बना बेटी के लिए अभिशाप, 9 साल की मासूम से किया रेप - ashamed father becomes curse for daughter rapes 9 year old innocent - UP Punjab Kesariउसके चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित बालक रोते हुए घर पहुंचा। स्वजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि जब बालक के अभिभावक पूछताछ करने के लिए आरोपित वृद्ध के घर पहुंचे तो वह मारपीट करने पर आमादा हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

- Advertisement -

तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपित वृद्ध गोविंद मिश्र के विरुद्ध अप्राकृतिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पाक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित बालक को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Report By :- RIYA TIWARI, CRIME DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309