26 जनवरी को बेहतर कार्य के लिए IG असीम विक्रांत मिंज, DIG अनीश गुप्ता सहित 33 अधिकारियों और जवानों को पदक से नवाजा जाएगा
NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची
राज्य स्थापना दिवस के लगभग डेढ़ महीने के बाद झारखंड पुलिस के 33 पुलिस अधिकारियों और जवानों को विभिन्न श्रेणियों में पदक दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदकों की घोषणा की है।
राज्य स्थापना दिवस के लगभग डेढ़ महीने के बाद झारखंड पुलिस के 33 पुलिस अधिकारियों और जवानों को विभिन्न श्रेणियों में पदक दिए जाने की घोषणा कर दी गई है। हर साल राज्य स्थापना दिवस को ही पदक दे दिए जाते थे। इस साल करीब डेढ़ महीने के बाद दो जनवरी को राज्य सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदकों की घोषणा की है।
- Advertisement -
पदकों की घोषणा अलग-अलग कैटेगरी सेवाओं में दी गई है। विशिष्ट सेवा के लिए एक दारोगा को झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए दो दारोगा को झारखंड मुख्यमंत्री पदक और दो आइपीएस अधिकारी सहित 30 पदाधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक की घोषणा की गई है।

विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक
एसआई, गणेश चन्द्र पान – झारखंड जगुआर (एसटीएफ) रांची
वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक
एसआई राजीव कुमार भगत और दिव्य प्रकाश (लातेहार जिला)
सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक
आईजी सीआईडी असीम विक्रांत मिंज, डीआईजी रांची अनीश गुप्ता, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हजारीबाग राजकुमार मेहता, वरीय पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) दीपक कुमार शर्मा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक बोकारो मुकेश कुमार, दीपक कुमार पांडेय (वरीय पुलिस उपाधीक्षक, अभियान, लोहरदगा), दारोगा मोहम्मद अरशद खां (रांची जिला), दारोगा सुदामा सिंह (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा सुखराम उरांव (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा मुकुंद बानरा (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा अन्सलेम फ्रांसिस सोय (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर, रांची), दारोगा ईश्वरी सिंह (झारखंड जगुआर, रांची), जमादार सुबोध कुमार (पलामू जिला), जमादार विनय कुमार पांडेय (गढ़वा जिला), जमादार बंधना उरांव (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार इसहाक डोडराय (गढ़वा जिला), हवलदार प्रशांत कुमार महतो (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार रामाशंकर कुमार (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार अमित गुरुंग (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार एमानुएल टुडू (झारखंड जगुआर, रांची), हवलदार जारका कोरवा (सिमडेगा जिला), हवलदार धर्मेंद्र कुमार (गुमला जिला), सिपाही दुर्गा उरांव (खूंटी जिला), सिपाही कुंवर मुंडा (खूंटी जिला), सिपाही अजय कुमार सिंह (बोकारो जिला), हवलदार भूषण शर्मा (चतरा जिला), महिला हवलदार अंजुला कुजूर (जैप-10 होटवार), महिला सिपाही अनुपा कुमारी (जैप-10 होटवार) व सिपाही सूर्य बहादुर धर्ती (जैप-1 रांची) को पुरुस्कार देने की घोषणा की दी गई है।
Report By :- ADITI PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची