CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिले के नामकुम थाना के खरसीदाग ओपी के तेतरी गांव की नाबालिग ने अपने ही गांव के 23 वर्षीय प्रदीप सिंह पर यह आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि प्रदीप सिंह अपने दोस्ते के साथ एक सुनसान जगह पर बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब पीड़िता घर लौटी तो इसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। उसके बाद परिजनों ने खरसीदाग ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार है। खरसीदाग ओपी प्रभारी बैजनाथ कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Advertisement -
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता आरोपी को 6 महीने पहले से जानती है। दोनों आपस में बात करते थे। आरोपी शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वो हर बार इंकार करते रहती थी। इस बार वह अपने मंसूबे में कामयाब रहा।
मेडिकल जांच के बाद आज CWC के समक्ष होगी पेशी
थाने में मामला दर्ज होने के बाद आज सीडब्ल्यूसी के समक्ष पीड़िता को प्रस्तुत किया जाएगा। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के कारण यहां पेशी अनिवार्य है। इसके बाद कोर्ट में मामले में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।
मामला दबाने की हो रही कोशिश
बताया जा रहा है कि घटना 19 जून देर शाम की है। घटना के बाद गांव में मामला सामने आने के बाद इसे पहले गांव में ही सुलझाने की कोशिश की गई। पीड़िता के परिजनों पर दबाब बनाकर मामले को किसी तरह रफा दफा करने की भरपूर प्रयास किया, लेकिन पीड़िता के परिजन नहीं माने और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
Report By :- ANJALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI