Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नापाक करतूत को अंजाम देने की तैयारी, बिहार के ट्रेनों को निशाना बना सकते हैं आतंकी

0 365

GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD, NATION EXPRESS, NEW DELHI

पाकिस्‍तान एक बार फिर भारत में अपनी नापाक करतूत को अंजाम देने की तैयारी में है। हालांकि इंटेलीजेंस को उसके इन घिनौने कामों की भनक लग गई है और इसे लेकर संबंधित एजेंसियों को अलर्ट भी कर दिया गया है। खुफिया जानकारी के मुताबिक आईएसआई (इंटर-सर्विसेस इंटेलीजेंस) के एक ऑपरेटिव ने एक आतंकवादी से उन ट्रेनों को निशाना बनाने के लिए कहा है, जिनमें यूपी और बिहार के मजदूर यात्रा करते हैं।

Shramik Trains: Indian Railways deny charging any fare from workers | DD Newsहमेशा की तरह इस बार भी निर्दोषों को निशाना बनाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्‍तान की इंटेलीजेंस एजेंसी के आतंकियों से जुड़े ऑपरेटिव ने पंजाब में एक आतंकी को टाइमर के साथ बम देने की बात कही है। साथ ही कहा है कि वो इसके तारों को जोड़कर उन ट्रेनों में बम लगाए, जिनसे यूपी-बिहार के मजदूर यात्रा करते हैं. ताकि देश में अशांति फैले।

- Advertisement -

इस संबंध में यूपी और बिहार के सभी थानों को एक पत्र भेजकर उन्‍हें अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि वे रेलवे प्रशासन, रेलवे सुरक्षा बलों और स्‍थानीय प्रशासन के साथ संपर्क में रहकर लगातार इस स्थिति को लेकर चौकस रखें। ताकि ऐसी आतंकी घटनाओं को रोककर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही कानून-व्‍यवस्‍था बनाई रखी जा सके।

GULZAR KHAN, CHANNEL HEAD, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309