मेन रोड सड़क दुर्घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगो ने शिवांश को मार डाला, घटना पर निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर उचित करवाई करे रांची पुलिस : हिन्दू जागरण मंच
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
मेंन रोड की घटना दुर्भाग्यपूर्ण , उच्चस्तरीय जांच हो : हिन्दू जागरण मंच
25 फरवरी देर रात अंजुमन प्लाजा के समीप हुए घटना को लेकर हिन्दू जागरण मंच का एक प्रतिनिधि मंडल ने मृतक कुमार शिवांश (22वर्ष) के घर जाकर संवेदना एवं शोक व्यक्त किया साथ ही मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह ने सम्वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि घटना का समय और परिस्थिति देखकर यह कहा जा सकता है कि यह सन्देहास्पद मामला है जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने उसी कार से टकराकर हुई कर्बला चौक निवासी मो. शमशाद की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और दो घायल बच्चो के शीघ्र स्वस्थ होने कि कामना की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद उत्तपन्न स्थिति और घटी घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जहाँ एक दुर्घटना के बाद कार सवार मोराबादी निवासी शिवांश की सन्देहास्पद मौत हो गई।

जिस प्रकार प्रशासनिक अधिकारियों के व्यक्तव्य सामने आए है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नही किया गया है उससे पुलिस द्वारा इस मामले की जांच पर और उसकी मंशा पर संदेह उत्तपन्न होता है । देर रात इतने सारे लोगो का इक्कठा होना और वाहन में बांस और पत्थर का मौजूद होना अनेक सन्देह खड़े करता है । उन्होंने ये भी कहा कि उनके जानकारी के अनुसार दुर्घटना से गुस्साए स्थानीय लोगो ने कुमार शिवांश को मार डाला है और इस प्रकार घटनाएं न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि इसमे लोगो की जान भी जाती है और और राज्य की बदनामी भी होती है। उन्होंने प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है । साथ ही महानगर अध्यक्ष चन्दन मिश्रा ने कहा कि प्रशासन घटना स्थल की सी.सी टी वी फुटेज उपलब्ध कराए और घटना पर निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर उचित करवाई करे । प्रतिनिधिमंडल में राँची महानगर अध्यक्ष चन्दन मिश्रा , रणधीर सिंह ,आशीष बरनवाल शामिल थे
- Advertisement -