Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

PARKING को लेकर दुकानदार ने कोतवाली थाने के सिपाही से मारपीट की और वर्दी फाड़ डाली

0 414

NEWS DESK, NATION EXPRESS, फर्रुखाबाद

फतेहगढ़ कोतवाली के चूड़ी वाली गली में बाइक खड़ी करने पर दुकानदार का सिपाही से विवाद हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद सिपाही से मारपीट की और वर्दी फाड़ डाली। नेमप्लेट भी तोड़ दी गई। घटना की सूचना पर जब पुलिस जांच को पहुंची तो दुकानदार के परिजन भिड़ गए। परिजनों ने सिपाही पर फ्री में सामान लेने का आरोप जड़ा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर दुकानदार को पकड़ लिया है। फतेहगढ़ कोतवाली के सिपाही गौरव क्षेत्र के गेस्ट हाउस मालिकों को कलक्ट्रेट में बुधवार दोपहर होने वाली मीटिंग की सूचना देने चूड़ी वाली गली में जा रहा था। गली के अंदर पहुंचा तो बाइक खड़ी कर दी।

Soldier beaten up in Farrukhabad uniform torn - फर्रुखाबाद में सिपाही को  मारापीटा, वर्दी फाड़ीदुकानदार समेत कई लोगों ने बाइक खड़ी करने का विरोध किया। सिपाही ने दुकानदार से कहा कि अभी सूचना देकर आ रहा हूं। बाइक ज्यादा देर तक नहीं खड़ी रहेगी। इस पर लोग उलझ गए। बात बढ़ने पर दुकानदार और उनके साथ कई लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इस बीच और लोग पहुंचे और सभी ने सिपाही को मुक्कों से मारा पीटा। गेस्ट हाउस मालिकों की सूची भी सिपाही से लेकर फाड़ दी। वर्दी फाड़ी, नेमप्लेट तोड़ दी गई।

- Advertisement -

मामले में पुलिस विभाग से बर्खास्त असगर अली (दुकानदार), साहिल अली, अवीशा, डेजी, खुशबू व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीओ सिटी नितेश कुमार ने बताया कि दो आरक्षी सामान लेने एक दुकान पर गए थे। फ्री में सामान लेने की बात गलत है। गली के पास बाइक खड़ी करने को लेकर ही विवाद हो गया। इसके बाद सिपाही के साथ मारपीट की गयी।

Report By :- NEHA SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, फर्रुखाबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309