Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

आधी रात का ‘प्रेम प्रसंग’ बना बवाल ! प्रेमिका के कमरे में रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही… ग्रामीणों ने कर दी जमकर पिटाई… पुलिस विभाग की बड़ी किरकिरी

0 673

CITY DESK, NATION EXPRESS, CHATRA  

झारखंड में एक पुलिस चालक अपनी प्रेमिका के घर आधी रात को मिलने गया, जहाँ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पीटा। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक अक्सर रात में आता था और चेतावनी के बावजूद नहीं माना। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चालक माफी मांग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

चतरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। आधी रात को प्रेमिका के घर घुसते हुए एक वर्दीधारी पुलिस सिपाही को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर सिपाही की जमकर पिटाई भी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सिपाही की पहचान मोहम्मद तालीम बताई जा रही है। वह सादर थाना में चालक के पद पर तैनात था।

Hero Imageग्रामीणों का दावा :

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण पहले से ही सिपाही की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही सिपाही युवती के कमरे में घुसा, ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और इसकी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि सिपाही के पास से 50,000 रुपये नगद और सोने का झुमका मिला है।

पुलिस विभाग में हड़कंप

पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की और बाद में उसे छोड़ दिया। लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाही छुट्टी लेकर फरार हो गया है और फिलहाल उसका कोई अता-पता नहीं है।

नशा मुक्त चतरा अभियान में एसपी सुमित अग्रवाल की सीधी अपील – "सूचना दें,  कार्रवाई मेरी जिम्मेदारी"

एसपी कार्यालय ने मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट

उधर, एसपी कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीपीओ सदर से पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल पुलिस प्रशासन घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जांच कर रहा है।

Report By :- SIMRAN SINGH, CITY DESK, NATION EXPRESS, CHATRA  

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309