Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पड़ोसियों का विवाद सुलझाने गए व्यक्ति की हत्या, आक्रोशित लोगों ने लालपुर चौक पर शव रखकर किया चक्का जाम

0 213

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना गुलमोहर पार्क के पास हुई, जहां मधेश्वर सिंह और उनके बेटे अंकित सिंह पर हमला किया गया। हमले में मधेश्वर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक मधेश्वर सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनके बेटे को रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा गया। साथ ही उनके साथ लूटपाट भी की गई। इस हमले के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

लालपुर

- Advertisement -

लोगों का आक्रोश और सड़क जाम

हत्या की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। आज यानी रविवार को दिन में गुस्साए लोग सड़क पर उतर आये और लालपुर चौक पर सड़क जाम कर दिया। इस चलते उस रूट पर यातायात ठप्प हो गया। प्रदर्शनकारी लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

स्पॉट पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना पाते ही प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर, लालपुर थानेदार रूपेश कुमार और सदर थानेदार कुलदीप कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनके गुस्से को शांत किया। पुलिस ने लोगों को बताया कि मामले में दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है और पूरे कांड की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मिली गिरप्तार की जानकारी और तेज कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों को गुस्सा शांत हुआ और जाम हटा लिया गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका, पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी जांच जारी है और जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309