Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कुख्यात इनामी नक्सली सुदर्शन की निशानदेही पर जंगल में छिपाकर रखी 3 राइफलें,172 गोलियां बरामद

0 396

CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुमला

लोहरदगा-लातेहार के सीमावर्ती इलाके में चलाए गए ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़े नक्सलियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। इसके आधार पर पुलिस व CRPF की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के निनई मंझगांव के रहने वाले 5 लाख के ईनामी सुदर्शन भुइयां उर्फ नंदकिशोर भारती ने पुलिस को बताया था कि उसने गुमला जिले के गुरदरी के पीड़हापाट जंगल में हथियार छिपाकर रखा है। इस सूचना के आधार पर गुमला पुलिस व CRPF की टीम ने जंगल में छापा मारा। वहां से 3 राइफलें और कुल 172 गोलियां बरामद की गई हैं।

बरामद किया गया हथियार। - Dainik Bhaskar

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक डा.एहतेशाम वकारीब ने बताया कि 26 फरवरी को उन्हें यह सूचना मिली थी कि पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए माओवादी संगठन के जोनल कमांडर सुदर्शन भुइयां उर्फ नंदकिशोर भारती गुरदरी थाना क्षेत्र में हथियार छिपाकर रखा हुआ है। इसकी बरामदगी के लिए अभियान DSP मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम में CRPF 218 बटालियन के अधिकारी अजित सिंह नेगी के अलावा गुरदरी थाना प्रभारी कुंदन कुमार सहित कई और जवान शामिल थे।

गठित टीम ने जंगल में बताए गए स्थान पर छापामारी कर यह हथियार व गोलियां बरामद की हैं । SP ने बताया कि गिरफ्तार सुदर्शन भुइयां गत 8 जनवरी 2022 को गुमला में हुई वारदात में शामिल था। उस पर विभिन्न जिलों में 56 से अधिक मामले दर्ज हैं। ज्ञात हो कि बालक गंझू व सुदर्शन की गिरफ्तारी के समय भी बड़े पैमाने पर हथियार बरामद किए गए थे। यह बरामदगी झारखंड गठन के बाद से अब तक की सबसे बड़ी हथियार बरामदगी थी।

Report By :- NAINA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, गुमला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309