Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DJ बजते ही अपनी ड्यूटी छोड़ जश्न में डूबा पुलिसकर्मी डांसर पर लुटाने लगा पैसा

0 505

NEWS DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

राजस्थान में DJ पर नाचती एक डांसर पर पैसे लुटाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कोरोना काल में भीड़ के बीच जश्न मनाते पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया। मामला सिरोही जिले के नवगणा गांव का है।

गांव में रावतराम के यहां बिना अनुमति के शादी हो रही थी। सूचना मिलते ही तहसीलदार, पुलिस टीम लेकर वहां पहुंच गए। अधिकारियों ने जुर्माना लगाया और दोबारा भीड़ ना बढ़े, इसलिए हेड कॉन्स्टेबल गणेशराम को वहां ड्यूटी पर तैनात कर दिया।

- Advertisement -

अधिकारियों की टीम जाते ही वहां फिर भीड़ बढ़ गई। DJ बजना शुरू हो गया। इस जश्न में गणेशराम भी शामिल हो गए। उन्होंने काफी देर तक DJ पर डांस कर रही महिला डांसर पर पैसे लुटाए।

पांच हजार का जुर्माना वसूला
शनिवार को शादी का वीडियो वायरल हो गया। इसमें गणेशराम पैसे उड़ाते नजर आए। इसके बाद SP ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। सिरोही SP हिम्मत अभिलाष टांक ने बताया कि शादी समारोह में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। तहसीलदार और थाना अधिकारी ने 5 हजार रु. का जुर्माना वसूला और आयोजनकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हेड कांस्टेबल की वहां ड्यूटी लगाई गई थी। लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर जांच की जा रही है।

शादी में खुद की आवभगत करवाई
अधिकारियों के जाने के बाद गणेशराम ने शादी समारोह में आवभगत करवाई। वीडियो में नजर आ रहा है कि गणेशराम पुलिस की वर्दी में साफा पहना हुआ है। स्टेज पर डांसर DJ की धुन पर डांस कर रही है। गणेशराम स्टेज पर आता है और पैसे लुटाना शुरू कर देता है। अधिकारियों ने गणेशराम को भीड़ ना जुटने देने को कहा था, लेकिन वह खुद ही मास्क तक नहीं पहना था।

गणेशराम को ड्यूटी ऑफिसर बनाया था
रेवदर के तहसीलदार जितेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि शादी समारोह में जो लोग थे, उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात किए गए हेड कॉन्स्टेबल को भी हिदायत दी थी कि मौके पर किसी भी प्रकार से कोरोना गाइडलाइन न तोड़ी जाए। मामला सामने आने के बाद SP ने कार्रवाई की है।

Report By :- ANJALI TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, राजस्थान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309