Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

जूम ऑनलाइन VIDEO कॉल पर 45 मिनट तक लाइव चला कपल का रोमांस, धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद लोग हुए शर्मसार

0 686

INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, अमेरिका

Viral: दुनियाभर में कोरोना वायरस जैसी घातक महामारी के बाद ऑनलाइन मीटिंग का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. ऑफिस, स्कूल-कॉलेज मीटिंग के अलावा अब लोग अन्य जरूरी कामों के लिए भी वर्चुअली कनेक्ट होना पसंद करते हैं. हालांकि कभी-कभी इसी तरह की मीटिंग में ऐसा कुछ हो जाता है कि शर्मिंदगी तक उठानी पड़ती है. अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपल धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ और गलती से लाइव कैमरे के सामने ही रोमांस करने लगा. दोनों का ये रोमांस करीब 45 मिनट तक चला और जरा भी अंदाजा ना हुआ कि धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग लाइव देख रहे हैं

Husband Do Not Set Couple Whatsapp Dp So Wife Went To Ghaziabad Police And  Complaints Of Harassment - पति ने व्हॉट्सऐप पर नहीं लगाई कपल डीपी तो पत्नी  ने उठा लिया ये

- Advertisement -

धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे लोग

अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट MARCA के मुताबिक कपल जूम कॉल के जरिए यहूदियों से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुआ था. कार्यक्रम में अन्य लोग भी जुड़े थे. हालांकि इसी मीटिंग में कपल रोमांस करने लगा, मगर उन्हें जरा भी भनक ना लगी कि कैमरा ऑन है. रिपोर्ट के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रम को दरकिनार करते हुए कपल रोमांस करने में व्यस्त हो गया. मगर गलती से कपल कंप्यूटर का फ्रंट कैमरा ऑफ करना भूल गया. दोनों की इसी गलती की वजह से कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को शर्मसार होना पड़ा. करीब 45 मिनट तक दोनों ऑन कैमरा रोमांस करते रहे.

45 मिनट तक चला रोमांस

जूम वीडियो के जरिए धार्मिक क्रार्यक्रम में शामिल एक शख्स ने MARCA को बताया कि दोनों का रोमांस करीब 45 मिनट तक लाइव चला. इसी तरह अन्य शख्स ने बताया कि दोनों को रोमांस करता देख तुरंत फोन किया गया कि दोनों का फ्रंट कैमरा ऑन है, तब कपल खूब शर्मिंदा हुआ.

रिपोर्ट के मुताबिक मामला में अमेरिका में Minneapolis की है. घटना सामने आने के बाद कपल की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. मालूम हो कि कोविड-19 महामारी के बाद सोशल मीडिया में ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हुए जब लोगों को इसी तरह की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा.

Report By :- AAKANSHA TIWARI, INTERNATIONAL DESK, NATION EXPRESS, अमेरिका

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309