Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

झोलाछाप डॉक्टर ने दी होम्योपैथिक दवा, पीते ही हो गई 8 लोगों की मौत, डॉक्टर फरार

0 819

NATION EXPRESS, सेंट्रल डेस्क, छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है तो पांच की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि कोरोना के लक्षण होने पर परिवार ने किसी झोलाछाप डॉक्टर की सलाह पर होम्योपैथिक दवा पी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दूसरे संभावित एंगल से भी जांच कर रही है।

कोरोना होने पर झोलाछाप डॉक्टर से पूछकर पी ली दवा, परिवार के 8 लोगों ने गवाई  जान, 5 की हालत गंभीर | IBN24 News Networkघटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। यहां कोरमी गांव में परिवार के सभी लोगों ने एल्कोहल युक्त होम्यैपैथिक दवा पी थी। इन्होंने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा 30 पी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही सबकी तबीयत बिगड़ने लगी और एक के बाद एक आठ लोगों की जान चली गई। मृतकों में से चार लोगों का अंतिम संस्कार रात में ही कर दिया गया था, इसलिए मामला संदेहास्पद भी हो गया है। पांच लोगों की हालत गंभीर है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बिलासपुर के सीएमओ ने बताया कि होम्योपैथिक दवा पीने से परिवार के आठ लोगों की मौत हुई तो पांच अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन्होंने होम्योपैथिक दवा ड्रोसेरा 30 (Drosera 30) पी थी, जिसमें 91 फीसदी एल्कोहल होता है। डॉक्टर फरार है।

- Advertisement -

Report By :- SIMRAN SINGH, NATION EXPRESS, सेंट्रल डेस्क, छत्तीसगढ़ 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309