Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में दिनदहाड़े गोलीबारी, DIG अनीश गुप्ता ने घटनास्थल का मुआयना किया

0 536

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

कांके के ब्लॉक चौक में दिनदहाड़े आज पंचम लोहरा को गोली मार दी गई। उसे दो गोली मारी गई है। उसे पहले कांके के नर्सिंग होम ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी पंचम का कांके में ही ग्रिल का दुकान है। चश्मदीद के अनुसार गोली मारने वाले ने पहले पंचम से कुछ बातें भी की। उसके बाद अपनी कमर से हथियार निकाल उस पर गोली चला दी। जख्मी पंचम ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, पर वह उसे धक्का देखर वहां से बाग निकलने में कामयाब रहा।

- Advertisement -

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खौफजदा कुछ लोगों ने बताया कि अचानक कांके में क्राइम में इजाफा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। गहराई से तहकीकात कर रही थी। पंचम को गोली किसने और क्यों मारी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309